Site icon News1India

Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका की शादी को अटेंड करने मुंबई पहुंचे अखिलेश यादव, सामने आया वीडियो..

Anant Radhika Wedding

Anant Radhika Wedding: इन दिनों पूरे देश में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शाही शादी की काफी चर्चा हो रही है। 12 जुलाई को होने वाली अनंत और राधिका की शादी के आयोजन को लेकर कई तस्वीरें भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसी बीच सपा चीफ अखिलेश यादव भी अंबानी परिवार की इस शाही शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं, जिसका एक वीडियो सामने आया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे मुंबई

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Anant Radhika Wedding) में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। इस दौरान वहां काफी भीड़ दिखी। मीडिया से कई लोग भी वहां मौजूद रहे। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शुक्रवार को मुंबई में होने वाली शादी में चार चांद लगाने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़े: हाथरस कांड में 121 लोगों ने गवाई थी जान, कोर्ट ने जनहित याचिका की खारिज

मेहमानों की लिस्ट में बड़ी हस्तियां शामिल

चार महीने तक चले विवाह-पूर्व समारोह के बाद, 29 वर्षीय अनंत अंबानी फार्मा उद्योगपति वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ 12 जुलाई को विवाह बंधन में बंध जाएंगे। मेहमानों की सूची में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय शख्सियत, राजनीतिक नेता और कॉर्पोरेट जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। इसी क्रम में आज सपा चीफ भी मुंबई पहुंचे हैं।

 

 

VVIP मेहमानों के लिए खास व्यवस्था

शादी में शामिल होने के लिए देश और विदेश से कई VVIP मेहमान मुंबई आ रहे हैं। ऐसे में उनकी सुविधा के लिए अंबानी परिवार ने तीन फाल्कन-2000 जेट किराए पर लिए हैं। इसकी पुष्टि क्लब वन एयर के सीईओ राजन मेहरा ने खुद की है कि उनकी कंपनी को मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए संपर्क किया गया है।

बता दें कि फाल्कन-2000 जेट एक लग्जरी बिजनेस जेट है जिसे आमतौर पर कॉर्पोरेट और प्राइवेट यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस जेट को फ्रांस की कंपनी Dassault Aviation ने बनाया है।

Exit mobile version