Anant Radhika wedding: अनंत-राधिका की शादी में पहुंच रहे देश-विदेश से मेहमान, लालू यादव समेत पहुंचा पूरा इंडिया गठबंधन

Anant Radhika wedding

Anant Radhika wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी आज, यानी 12 जुलाई 2024, मुंबई में होने जा रही है। इस शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश से कई महत्वपूर्ण मेहमान मुंबई में जुटने लगे हैं। इसी बीच इंडिया गठबंधन के कई नेता भी इस शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं।

सीएम ममता बनर्जी पहुंची मुंबई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (11 जुलाई 2024) को मुंबई के लिए रवाना होने से पहले स्पष्ट किया था कि वह वहां शरद पवार, उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव से मिलेंगी। हालांकि, उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी का नाम नहीं लिया था।

सूत्रों के मुताबिक, गांधी परिवार से कोई भी अनंत और राधिका की शादी में शामिल नहीं होगा, यानी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में से कोई भी इस शादी में शामिल होने के लिए मुंबई नहीं जाएगा।

यह भी पढ़े: अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए एंटीलिया पहुंचे WWE रेसलर John Cena

लालू यादव परिवार संग पहुंचे मुंबई

इस बीच, समाजवादी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू यादव भी अपने परिवार के साथ अनंत अंबानी की शादी (Anant Radhika wedding) में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं।

राजनीति पर भी बात होगी- सीएम ममता

महाराष्ट्र में इस बार विधानसभा चुनाव भी होने वाला है और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया था कि वह शरद पवार के घर जाएंगी और वहां राजनीति पर भी बात होगी। इस बार के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में बीजेपी को जबरदस्त नुकसान हुआ था। यूपी में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी ने, तो महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार की जोड़ी ने बीजेपी को बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंचने दिया।

यह भी पढ़े: अनंत अंबानी और राधिका की शादी को अटेंड करने मुंबई पहुंचे अखिलेश यादव, देखे वीडियो

महाराष्ट्र की राजनीति में सपा का दखल

महाराष्ट्र की राजनीति में समाजवादी पार्टी का भी दखल रहा है। वर्तमान में महाराष्ट्र में अबू आजमी सहित सपा के दो विधायक हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव के बाद अब इंडिया गठबंधन की नजर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर है। इस बार उद्योगपति मुकेश अंबानी ने खुद सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर जाकर उन्हें शादी का निमंत्रण दिया था।

देश-विदेश से मुंबई पहुंच रहे मेहमान

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे की शादी (Anant Radhika wedding) में शामिल होने के लिए राजनीति, खेल, व्यापार, बॉलीवुड, हॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों के कई प्रमुख लोग मुंबई पहुंच रहे हैं।

अनंत और राधिका की शादी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट और सलमान खुर्शीद भी शामिल हो सकते हैं।

Exit mobile version