Andhra Pradesh CM : TDP का दावा चंद्रबाबू नायडू 12 जून को लेंगे CM पद की शपथ

आंध्र प्रदेश के सीएम पद के लिए टीडीपी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि चंद्रबाबू नायडू सीएम पद के लिए 12 जून के दिन अपनी शपथ ले सकते हैं  

Chandrababu Naidu, Andhra Pradesh CM, TDP, Chandrababu Naidu oath ceremony

Andhra Pradesh CM : तेलुगु देशम पार्टी के नेता चंद्रबाबू नायडू के लिए 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, नायडू को गन्नावरम हवाई अड्डे के पास स्थित केसरपल्ली आईटी पार्क में पद और गोपनीयता की शपथ लेने की उम्मीद है।

इतिहास पर गौर किया जाे तो नायडू 1995 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, और 2004 तक उन्होंने इस पद पर अपना कार्यभार संभाला था। इसके बाद अब वह इस पद की शपथ फिर से ले सकते हैं। यहाँ बात चंद्रबाबू नायडू की आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की है, जिसकी संभावना 12 जून को है। TDP के वरिष्ठ नेता रघु कृष्ण राजू ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि शपथ समारोह की समय सीएम पद की शपथ लेने के लिए चंद्रबाबू नायडू को यह करना होगा। यह एक बड़ी और महत्वपूर्ण घटना होगी और उसे तैयारी और समर्थन के साथ आयोजित किया जाना चाहिए। वहीं, पार्टी सूत्रों के अनुसार, नायडू की केसरपल्ली आईटी पार्क में शपथ लेने की योजना है।  2004 में उन्हें चुनाव हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वाई. एस. राजशेखर रेड्डी ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

ये भी पढ़ें : PM मोदी के शपथ समारोह को लेकर सुरक्षा के किए गए कड़े इंतज़ाम, जाने दो दिन तक किन चीज़ों पर लगी रोक

लंबे समय तक उन्होंने राजनीति में अपना एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना राज्य बना, तो 2014 में नवगठित आंध्र प्रदेश के नायडू पहले मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, 2019 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, वाईएसआरसीपी के प्रमुख वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री बने थे।
Exit mobile version