Site icon News1India

Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा: एक साथ 8 लोगों की गई जान…कई घायल

ap

Andhra Pradesh News : आंध्र प्रदेश के चित्तूर में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां एक सरकारी बस के लॉरी से टकरा जाने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री ने क्या कहा 

बताया जा रहा है, कि Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें सहायता प्रदान करने का वादा किया है।

तिरुपति से बेंगलुरु जा रही थी बस

यह घटना चित्तूर जिले के मोगिली घाट के पास चित्तूर-बैंगलोर राजमार्ग पर हुआ। यहां आंध्र प्रदेश  ( Andhra Pradesh ) राज्य सरकार की बस जो तिरुपति से बेंगलुरु जा रही थी। इसी दौरान एक लॉरी से बस की भिड़ंत हो गई।

हादसे में 8 लोगों की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में 8 की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें सहायता प्रदान करने का वादा किया है। सीएम नायडू ने भी घटना का जायजा लिया और अधिकारियों से पीड़ितों को प्रदान किए जा रहे राहत उपायों और चिकित्सा सहायता के बारे में पूछा है।

ये भी पढ़ें : Noida News : नोएडा पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Exit mobile version