Site icon News1India

Arvind Kejriwal : 39 दिन बाद जेल से बाहर आए केजरीवाल, बोले ‘देश तानाशाही के दौर से गुज़र रहा है।‘

CM Arvind Kejriwal, Delhi, Lok Sabha Election 2024

नई दिल्ली : इस वक्त पूरे भारत देश में चुनावी माहौल छाया हुआ है लोकसभा चुनाव 2024 के तीन चरणों की समाप्ति के बाद अब चौथे चरण की तैयारियां चल रही हैं। और इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से अंतरिम ज़मानत मिल गई है। जिस पल का केजरीवाल को इंतज़ार था आखिरकार वो कल पूरा हो ही गया।

सुप्रीम कोर्ट ने कल केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की ज़मानत याचिका पर पर फैसला सुनाते हुए उन्हें ज़मानत दे दी । जिसके बाद सीएम केजरीवाल अपने घर पहुंचे जहां पर उनका परिवारवालों ने भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही अपने घर वापस जाते समय केजरीवाल ने रास्ते में गाड़ी रुकवाकर अपने समर्थकों को संबोधित भी किया। केजरीवाल ने सभी आप कार्यकर्ताओं समेत उनके सारे सपोर्टर्स को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के बीच आकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि मैं जल्द ही आऊंगा मैं आ गया, वहीं उन्होंने बताया कि वे आज सुबह कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे और 1 बजे पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कान्फ्रैंस भी की जाएगी।

आज साउथ दिल्ली में होगा केजरीवाल का भव्य रोड शो

आज आम आदमी पार्टी की ओर से साउथ दिल्ली इलाके में एक भव्य रोड शो निकाला जाएगा। जिसमें सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि ये एक संयुक्त रोड शो होगा जिसमें पंजाब सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक आज पहला रोड शो ईस्ट दिल्ली के कृष्णानगर में शाम 5 बजे होगा और इसके बाद शाम 7 बजे दक्षिणी दिल्ली के महरौली में रोड शो करेंगे।

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की अपने टीम में वापसी के बाद ऐसा लग रहा है कि सभी को एक नई रोशनी मिल गई है और आशा की एक नई किरण जग गई है इसी के साथ ऐसा माना जा रहा है कि केजरीवाल के जेल से बाहर आ जाने के बाद ज़रूर कुछ खास होने वाला है.। जेल से इनके बाहर आ जाने के बाद केरीवाल के सभी सपोर्टर्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : CM योगी बिहार और यूपी के तीन जिलों का दौरा, प्रधानमंत्री के रोडशो का भी लेंगे जायजा

जून को केजरीवाल को करना होगा सरंडर

लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए कल सुप्रीम कोर्ट ने जून तक के लिए अंतरिम ज़मानत दे दी है। कोर्ट के मुताबिक केजरीवाल सिर्फ 1 जून तक ही बाहर रह सकते हैं यानी 2 जून को उन्हें वापस सरंडर करके जेल में फिर से प्रवेश करना होगा। 25 मई की तारिख को दिल्ली में चुनाव होना है जिसमें केजरीवाल भी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए वोट डालेंगे।

इन मुख्य सीटों पर केजरीवाल करेंगे चुनाव प्रचार

2024 में लोकसभा के इस चुनावी माहौल में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को ज़मानत दे दी है। आपको बता दें कि लोकसभा के इस चुनावी रण में दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई की तारीख को चुनाव होंगे। इनमें से सात सीटों पर ही आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीद्वार उतारे हैं। वहीं हरियाणा राज्य में भी 25 मई को ही वोट डाले जाएंगे। इसी के साथ पंजाब में 1 जून को लोकसभा की 13 सीटों पर मतदान होगा।

जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल से बाहर जाने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)18 सीटों पर अपना चुनावी प्रचार करेंगे। इन 18 सीटों में नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली के अलावा हरियाणा का कुरुक्षेत्र पंजाब का गुरदासपुर, खडूर साहिब, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, आनंदपुर साहुब, होशियारपुर, के साथ फरीदकोट, फिरोज़पुर, बठिंडा पटियाला, और संगरूर आदि शामिल हैं

Exit mobile version