राजस्थान से रवनीत बिट्टू, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन… BJP ने 12 में से 9 राज्यसभा सीटों के लिए उतारे उम्मीदवार

राज्यसभा के 10 सांसदों ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इस्तीफा दे दिया है, जिसके कारण उनकी सीटें खाली हो गई हैं। अब इन खाली हुई सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इनमें से 10 में से 7 सीटों पर बीजेपी का कब्जा था, जबकि दो सीटें कांग्रेस की और एक सीट आरजेडी के पास थी।

Rajya Sabha Chunav 2024, MP Rajya Sabha Election, amit shah, Up politics, Laatest

Rajya Sabha By-Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. 3 सितंबर को 12 राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में से बीजेपी ने 9 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से मैदान में उतारा है.

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू को पार्टी ने पंजाब के लुधियाना से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से हार गए थे। बिट्टू वर्तमान में केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री हैं। जबकि असम से पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली और मिशन रंजन दास को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने मध्य प्रदेश से मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन को भी मैदान में उतारा है। राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह लोकसभा सीट खाली हो गई थी। भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के साथ राजनीति में एंट्री करने के बाद कुरियन पिछले चार दशकों से केरल भाजपा इकाई के लिए काम कर रहे थे।

वहीं, बिहार से वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा को राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। दो महीने पहले कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुईं किरण चौधरी को भाजपा ने हरियाणा से उम्मीदवार बनाया है। महाराष्ट्र से भाजपा ने धैर्यशील पाटिल को मैदान में उतारा है, जबकि ममता मोहंता ओडिशा से पार्टी की उम्मीदवार हैं। भाजपा ने त्रिपुरा से राजीब भट्टाचार्य को मैदान में उतारा है।

Exit mobile version