Astro: दैनिक राशिफल: सावन का दूसरा सोमवार, इन राशियों का भाग्य बढ़ेगा, मिलेगी भोलेबाबा की कृपा 

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन तरीकों से आप इसे सुधार सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए कौन से लकी रंग और नंबर होंगे।

Horoscope

Astro: आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 5:56 बजे तक रहेगी। सुबह 10:55 बजे तक यायीजय योग रहेगा, और फिर भरणी नक्षत्र समाप्त होकर कृत्तिका नक्षत्र शुरू होगा। आज सावन महीने का दूसरा सोमवार व्रत भी है।

राशिफल और उपाय:

मेष राशि:

दिन अच्छा रहेगा। सहजता से काम करेंगे तो बोझ नहीं लगेगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें। पुराने मित्र का सहयोग मिलेगा, जिससे आप खुश रहेंगे। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष राशि:

दिन लाभदायक रहेगा। समाज सेवा करने वालों को सम्मान मिलेगा। दोस्तों से मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य में घरवालों की सलाह लाभदायक होगी। पौष्टिक भोजन से सेहत में सुधार होगा।

मिथुन राशि:

दिनचर्या अच्छी रहेगी। पॉजिटिविटी रहेगी जिससे मन काम में लगा रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम बढ़ेगी। जरूरतमंद की मदद करेंगे। इवेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्र कुछ क्रिएटिव करेंगे।

कर्क राशि:

दिन ठीक-ठाक रहेगा। कामकाज में चुनौतियों का सामना करेंगे और सफल होंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। ऑफिशियल मामलों में सावधानी रखें। आत्मबल बनाए रखें।

सिंह राशि:

दिन बेहतरीन रहेगा। घर-परिवार में सामंजस्य बनाए रखेंगे। महत्वपूर्ण फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मीडिया से जुड़े व्यवसाय में लाभ होगा।

कन्या राशि:

मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। सोसाइटी में किसी मुद्दे पर अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।

तुला राशि:

दिन मिला-जुला रहेगा। काम और पारिवारिक रिश्तों में संतुलन बनाए रखेंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि:

दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों का महत्व समझेंगे। महत्वपूर्ण बुलावा आएगा। जीवनसाथी की वजह से योजना सफल होगी। धैर्य बनाए रखें। किसी करीबी से पैसे मिलेंगे।

धनु राशि:

दिन शांतिपूर्ण रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनेगी। रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे। खास काम में रुकावट आ सकती है लेकिन शाम तक पूरा हो जाएगा। फिजूल की बातों से बचें।

चाचा को किनारे कर अखिलेश ने खेला ‘ब्राह्मण कार्ड’… जानिए कौन हैं नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय

मकर राशि:

नया अनुभव मिलेगा। थोड़ी मेहनत से बड़ा मुनाफा होगा। दोस्तों के साथ मंदिर जाएंगे। बुजुर्गों की सेवा करें, उनका आशीर्वाद मिलेगा। घुटनों की बीमारी का इलाज होगा। संतान से खुशी मिलेगी। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करें।

कुंभ राशि:

दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। छात्र-छात्राएं काम को टालें नहीं। नए विषयों में रुचि बढ़ेगी। मित्रों की सहायता से आय के साधन मिलेंगे।

मीन राशि:

दिन बदलाव से भरा रहेगा। धन लाभ के कई माध्यम मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। राजनीति में सफलता मिलेगी, सभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा।

Exit mobile version