आपका आज का दिन मेष राशि से मीन राशि तक कैसा रहेगा? जानिए यहां

दैनिक राशिफल के माध्यम से 12 राशियों के जातक अपने आज के बारे में जान सकते हैं। आपका दिन कैसा रहेगा और कौन से काम आपके लिए शुभ रहेंगे? जानिए राशिफल और उपायों के माध्यम से।

Astro: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और राशियों के बीच सीधा संबंध होता है, जिसका व्यक्ति के जीवन पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ सकता है। दैनिक राशिफल में 12 राशियों के बारे में बताया है। इसके माध्यम से आप कल या आज के बारे में जान सकते हैं। भविष्य में आपको क्या लाभ मिल सकते हैं या किन बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। इन सबके बारे में भी आप राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं।

Astro

1. मेष

रिश्तों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। सुबह बंदर को गुड़, चना या केला खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2. वृषभ

शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास फलदायी होंगे। तनाव हो सकता है। घर में मेहमानों और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। सुबह किसी छोटी कन्या को भोजन कराएं। किसी गरीब को कपड़े दान करें।

3. मिथुन

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शारीरिक थकान के कारण उत्साह में कमी आएगी। सुबह गाय को हरा चारा या भोजन खिलाएं। घायल गाय का उपचार कराएं।

4. कर्क

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी गरीब को आटा, चावल या मिश्री का दान करें। पानी में थोड़ा दही डालकर स्नान करें।

Gujrat Building Collapses : सूरत में 6 मंजिला इमारत गिरने से मचा हाहाकार, मौके पर पहुंची रैस्क्यू टीम

5. सिंह

सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। रोली और चावल डालकर सूर्य देव को जल अर्पित करें।

6. कन्या

दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। जटिल समस्याओं के समाधान को लेकर आप चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। गाय का उपचार कराएं।

7. तुला

व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी गरीब को खाना खिलाएं। किसी बुजुर्ग को कपड़े दान करें।

8. वृश्चिक

आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में उत्साह दिखाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर में बजरंग बाण का पाठ करें। बंदर को गुड़, चना या केला खिलाएं।

9. धनु

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। निजी जीवन के संबंधों में मधुरता आएगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को हल्दी लगी चार रोटियां खिलाएं।

10. मकर

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बिना वजह किसी से झगड़ा करने की कोशिश न करें। कुत्तों को खाना खिलाएं। शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें।

11. कुंभ

रिश्तों में निकटता आएगी। समस्याओं का समाधान होगा। न्याय के लिए आप मुखर रहेंगे। सुबह शनिदेव के मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का इलाज कराएं।

12. मीन

पारिवारिक जीवन खुशियों से भर जाएगा। सम्मान या उपहार में वृद्धि होगी, साथ ही सरकार से सहयोग मिलेगा। घर में जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। पेशेवर जीवन में सहयोगी मिलेंगे। हल्दी की चार रोटियां गाय को खिलाएं। बृहस्पति मंत्र का जाप करें।

Exit mobile version