Site icon News1India

Astro: दैनिक राशिफल पढ़ें, आज ग्रह शुभ संयोग बना रहे हैं, इन राशियों को धन मिलेगा

Horoscope

Astro: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 8:45 बजे तक रहेगी। पूरा दिन पार कर भोर 4:44 बजे तक ब्रह्म योग रहेगा। देर रात 3:25 बजे तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानें 18 जुलाई 2024 का दिन कैसा रहेगा और कौन से उपाय इसे बेहतर बना सकते हैं। साथ ही आपके लकी नंबर और लकी रंग क्या होंगे।

मेष राशि:

आज का दिन अनुकूल रहेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। फोन से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। खुद पर भरोसा रखें, दूसरों की बातों में न आएं। विवाद से दूर रहें। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी अपने से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें सफलतापूर्वक निभाएंगे।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 1

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। दिन व्यवस्थित और मन मुताबिक बीतेगा। ऊर्जा से भरे रहेंगे। युवाओं को करियर में उपलब्धि मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें। बड़ा निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लें। नए लोगों से मिलने पर फायदा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 8

मिथुन राशि:

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। सबका साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स खुश होंगे। लवमेट के लिए दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता बड़ा गिफ्ट देंगे। तकनीकी क्षेत्र के छात्रों के लिए दिन अच्छा है। नई तकनीक सीखने की कोशिश करेंगे। व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। परिवार में खास मामले पर बातचीत होगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 9

कर्क राशि:

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सभी काम मन मुताबिक पूरे हो सकते हैं। ज्यादा एकाग्रता से उलझन हो सकती है। एकतरफा सोचने से बचें, सभी पहलुओं पर विचार करें। वाणी पर संयम रखें। किसी बात पर ज्यादा जिद न करें। विवाद सामने आ सकते हैं। बच्चे ड्रेस की डिमांड करेंगे।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 8

सिंह राशि:

आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ हो सकता है। ऑफिस में काम आसानी से पूरा होगा। बॉस खुश होकर गिफ्ट दे सकते हैं। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। दूसरों की जरूरतें पूरी करने की कोशिश करेंगे। किसी आयोजन में व्यस्त रहेंगे। लोग आपसे सीखना चाहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लवमेट रेस्टोरेंट में लंच करेंगे।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 5

कन्या राशि:

आज का दिन शानदार रहेगा। कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। ऑफिस में अपनी राय रखने का मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए दिन बेहतरीन है। परिवार के लोग मददगार होंगे। किस्मत का सहयोग मिलेगा। महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग करेंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- नारंगी, शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज का दिन व्यस्त रहेगा। नई जिम्मेदारी लेने में संकोच हो सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रोजेक्ट पूरा करने की कोशिशों का अच्छा परिणाम मिलेगा। कोई चीज रखकर भूल सकते हैं, इसलिए ध्यान से रखें। घर से दूर रहकर जॉब कर रहे लोग घरवालों से मिल सकते हैं।

शुभ रंग- सिल्वर, शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि:

आज का दिन शानदार रहेगा। कुछ लोगों की मदद से काम पूरे होंगे। खुशखबरी मिल सकती है। नवविवाहित दंपत्ति हर बात समझने की कोशिश करेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में नयापन आ सकता है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 8

Dubai News : दुबई के महाराज की बेटी ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने पति को दिया तलाक

धनु राशि:

आज का दिन सुनहरे पल लेकर आएगा। नए कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। साहित्य से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनेगा। खास रिश्तेदार के आने से खुशी होगी। लवमेट के लिए दिन यादगार रहेगा।

शुभ रंग- गोल्डन, शुभ अंक- 4

मकर राशि:

आज का दिन उत्तम रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। नए मौके मिल सकते हैं। मिलकर किए गए कामों से सफलता मिलेगी। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से बैंक बैलेंस मजबूत होगा। छोटी-छोटी बातों में खुशियां ढूंढेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से नई बात सीख सकते हैं। वकीलों को केस में जीत मिलेगी। अच्छे क्लाइंट्स जुड़ेंगे।

शुभ रंग- ग्रे, शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज का दिन फेवरेबल रहेगा। दांपत्य रिश्ते मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने का सोच सकते हैं। नए काम करने के मौके मिलेंगे। दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा। रचनात्मक काम से फायदा मिलेगा। लवमेट की अनबन खत्म होगी। घूमने जाएंगे। अचानक धन लाभ होगा।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज का दिन उत्तम रहेगा। कामकाज के मामले में परिस्थिति अच्छी रहेगी। सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स का साथ मिलेगा। व्यापार में मेहनत सफल रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 1

Exit mobile version