Astro: शनिवार इन राशियों के लिए लकी रहेगा, शनिदेव धन और सम्मान देंगे, पढ़ें दैनिक राशिफल।

Astro: जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

Astro: आज शनिवार है और आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी, भोर 4 बजे 27 मिनट तक। आज पूरा दिन यायीजयद योग रहेगा, और भोर में
4 बजकर 47 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज भोर चार बजे के 39 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेगा। जानिए 6 जुलाई 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं। आपके लकी नंबर और रंग भी जानिए।
Astro

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। व्यवसायिक मामलों में जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मेहनत करें। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी वाले लोगों को बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आज कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। करीबी आपसे कुछ अपेक्षाएं रख सकते हैं। सहयोगियों के साथ किए गए कामों से फायदा होगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधित गतिविधियों में सफलता मिलेगी। नए काम पर विचार करने का मौका मिलेगा, मौके को हाथ से न जाने दें। बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो अच्छे मुहूर्त पर ही शुरू करें। सेहत के मामले में सब बेहतर रहेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3

मिथुन राशि

आज का दिन फेवरेबल रहेगा। अधिकारियों के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा, लेकिन मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1

कर्क राशि

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। व्यर्थ के कामों में समय न गवाएं। रुका हुआ काम फिर से शुरू करने से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्रोग्राम बन सकता है। कंप्यूटर सीख रहे छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्थितियां आपके फेवर में होंगी। जरूरतमंद की मदद करने से अच्छा महसूस होगा।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 3

सिंह राशि

आज का दिन खास रहेगा। जिस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, वह मिलेगा। मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। धनलाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।

शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 5

कन्या राशि

आज का दिन स्पेशल रहेगा। मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा, जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। कार्यों में मन लगा रहेगा। योजना को शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। भविष्य में लाभ मिलेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई में बिजी रहेंगे। दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे। साहित्यिक बुक पढ़ सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 9

तुला राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। खुद को एनेर्जेटिक महसूस करेंगे। संयम से काम करने से बिगड़ते काम भी बनेंगे। इंजीनीयर्स के लिए दिन खास है, बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए दिन फायदेमंद है। बिजनेस मीटिंग ज्वाइन कर सकते हैं। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। बच्चे पार्क में घूमने जाएंगे।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 5

वृश्चिक राशि

आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। एग्रोकेमिकल व्यापारी वर्ग को बड़ा फायदा हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सेहत के लिए ताजे फल खाएं। धार्मिक कामों में मन लगाने से मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर कर सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6

Bihar: पुल हादसे पर नीतिश सरकार का बड़ा एक्शन, 6 ब्रिज गिरने से 11 इंजीनियर सस्पेंड

धनु राशि

आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। काम समय से पहले पूरा होगा। इंजीनीयर्स अपने अनुभव का सही दिशा में प्रयोग करेंगे। महत्वपूर्ण काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सभी काम समय पर पूरे होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1

मकर राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में काम कलीग की सहायता से पूरा होगा। पारिवारिक मामला किसी बड़े बुजुर्ग की सहायता से सुलझ जाएगा, परिवार में खुशियां आएंगी। कारोबार में किसी अनुभवी से राय जरूर लें। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 1

कुंभ राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। खुद को साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। मन दान-पुण्य में लगेगा। किसी दोस्त की मदद से काम पूरा होगा। ऑफिस में सम्मानित किया जा सकता है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 3

मीन राशि

आज का दिन सुनहरा रहेगा। व्यावसायिक संपर्कों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद होगी। कारोबार में लाभ होगा। ट्रेडिंग और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष फलदायी है। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। सेहत अच्छी रहेगी। नए विचारों पर काम करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को दोस्त की मदद से जॉब मिलेगी।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2

Exit mobile version