Site icon News1India

इन राशियों की किस्मत आज गुरु पूर्णिमा के दिन सोने जैसी चमकेगी और सावन से पहले उन्हें धन मिलेगा!

Horoscope

Astro: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा है और रविवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि दोपहर बाद 3:47 तक रहेगी। रात 12:15 तक सर्वार्थसिद्धि योग और 12:14 तक उत्तरा षाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज स्नान-दान की पूर्णिमा है। आइए जानते हैं आपका राशिफल और शुभ अंक और रंग।

मेष राशि:

आज का दिन खुशहाल रहेगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाओं पर विचार करें। सहयोगियों और जीवनसाथी के निर्णय को प्राथमिकता दें। घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। छात्र अपनी कार्य कुशलता दिखाएँगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 7

वृष राशि:

आज भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों में समय बिताने से ऊर्जा मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। फाइनेंस संबंधी कार्य समय पर निपटाएँगे। अफवाहों को नजरअंदाज करके अपने काम में व्यस्त रहें। अनजान व्यक्ति के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: भूरा शुभ अंक: 1

मिथुन राशि:

आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन को बेहतर बनाने के मौके मिल सकते हैं। दफ्तर में उलझा मामला सुलझ सकता है। उच्चाधिकारियों के साथ अच्छा व्यवहार करें और समय पर काम पूरा करें। मेहनत से सफलता मिलेगी और आप रिलेक्स महसूस करेंगे।

शुभ रंग: ग्रे शुभ अंक: 8

कर्क राशि:

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। बच्चों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएँगे। जरूरतमंदों की मदद से मानसिक सुकून मिलेगा। नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

शुभ रंग: मैजेंटा शुभ अंक: 2

कश्मीर में सुरक्षा बलों को पहली बार मिली Steyer AUG राइफल, जानें कितनी खतरनाक?

सिंह राशि:

आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। व्यापार में लाभकारी डील फाइनल होगी। घर में नवीनीकरण और साज-सज्जा पर विचार-विमर्श होगा। दोस्त की बात का बुरा न मानें, दोस्ती मजबूत होगी। पारिवारिक तालमेल मजबूत होगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 4

कन्या राशि:

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। अजनबी पर भरोसा न करें। ऑफिस में सीनियर्स से विशेष मुद्दे पर बात करें। घर में सुधार योजनाओं को क्रियान्वित करते समय वास्तु नियमों का पालन करें। छात्र आज ज्यादा मेहनत करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी शुभ अंक: 1

तुला राशि:

आज का दिन अच्छा रहेगा। सरकारी कामों में सलाह मिलेगी। व्यक्तित्व और रहन-सहन के प्रति सजग रहें। समाज में आपकी छवि निखरेगी। कार्यप्रणाली व्यवस्थित रखें। कारोबार बढ़ाने के मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी।

शुभ रंग: ग्रे शुभ अंक: 5

वृश्चिक राशि:

आज का दिन अच्छे पल लेकर आएगा। बेवजह के कामों में समय बर्बाद न करें। रुका हुआ काम फिर से शुरू करेंगे तो फायदा होगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद जिम्मेदारियों को निभा लेंगे। खास मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा का प्लान सफल रहेगा।

शुभ रंग: काला शुभ अंक: 3

धनु राशि:

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। नए दोस्त बनेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार तेजी से बढ़ेगा। मौजूदा स्थिति पर फोकस करें। बिजनेस के फैसले लेते वक्त परिवार की सलाह लें। ऑफिस में सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार के आगमन से उत्सव का माहौल बनेगा।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 2

मकर राशि:

आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाएँगे। बिजनेस में अधिक मुनाफा होगा। नौकरी में महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 7

कुंभ राशि:

आज का दिन बहुत खास होगा। नया सीखने की चाहत बढ़ेगी। उलझे कार्यों में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क फायदेमंद होंगे। मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। सभी कामों में मन लगेगा। साहित्यिक बुक पढ़ सकते हैं।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 9

मीन राशि:

आज का दिन परिवार वालों के लिए खुशी लेकर आएगा। दिनचर्या के नियम राहत देंगे। किसी विशेष पॉलिसी में निवेश फायदेमंद होगा। पैतृक संपत्ति का मामला हल हो सकता है। माता-पिता खुश रहेंगे। व्यापार बढ़ाने के लिए मेहनत सफल रहेगी।

शुभ रंग: सिल्वर शुभ अंक: 5

Exit mobile version