Site icon News1India

Ayodhya: राम मंदिर के परिसर में चली गोली, SSF के एक जवान की गोली लगने से हुई मौत 

Ayodhya

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में राम जन्मभूमि स्थित राम मंदिर में एसएसएफ के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। घटना सुबह 5:25 बजे की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर परिसर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। जवान की पहचान 25 वर्षीय शत्रुघ्न विश्वकर्मा के रूप में हुई है। समाचार लिखे जाने तक इस घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था।

घटना के बाद राम जन्मभूमि परिसर में हड़कंप मच गया। यह मामला राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

यह भी पढ़े: क्या खत्म हो जाएगा इंडिया alliance? अखिलेश की इस मांग से राहुल की बढ़ी मुश्किल

 

Exit mobile version