Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

‘बड़ा हसीन है इनकी जुबान का जादू…’, सीएम योगी ने विधानसभा में सपा को धो डाला

सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि आपके विरोध का मैं उपहास नहीं उड़ाता, क्योंकि आपकी आदत मुझे मालूम है।

Manish Pandey by Manish Pandey
February 19, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दौरान सदन में समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया। एक शेर के जरिए उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘बड़ा हसीन है इनकी जुबान का जादू, लगाकर के आग बहारों की बात करते हैं। जिन्होंने रात में चुन-चुन के बस्तियों को लूटा, वही नसीबों के मारों की बात करते हैं।’

सीएम योगी ने सदन में कहा कि जब हम चर्चा में भाग ले रहे हैं, तब 56.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। उन्होंने विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि जब सनातन धर्म, मां गंगा, भारत की आस्था, महाकुंभ के खिलाफ अनर्गल प्रलाप और झूठा वीडियो दिखाते हैं तो यह 56 करोड़ लोगों के साथ ही भारत की सनातन आस्था के साथ खिलवाड़ है। यह किसी पार्टी विशेष और सरकार का नहीं, बल्कि समाज का आयोजन है, सरकार पीछे है।

RELATED POSTS

yogi government 8 years

योगी सरकार के बेमिसाल 8 साल: देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से लेकर फिल्म सिटी तक, यूपी में ऐतिहासिक बदलाव

March 18, 2025
UP Budget 2025

UP Budget 2025: अखिलेश यादव ने बजट को बताया ‘खाली झोला’, कहा- जनता पूछ रही है, बजट कब आएगा?

February 20, 2025

हमारे मन में सनातन परंपराओं के प्रति श्रद्धा

सीएम योगी ने कहा कि सरकार सहयोग और उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने के लिए सेवक के रूप में है। सेवक के रूप में उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना हमारी जिम्मेदारी है। हम तत्परता के साथ ऐसा करेंगे, क्योंकि हमें अपनी जिम्मेदारियों का अहसास है। हमारे मन में भारत की सनातन परंपराओं के प्रति श्रद्धा का भाव है और उन श्रद्धाओं को सम्मान देना हमारा दायित्व है।

महाकुंभ के साथ सरकार को जुड़ने का अवसर मिला

सीएम योगी ने आगे कहा कि सौभाग्य है कि सदी के महाकुंभ के साथ सरकार को जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। तमाम दुष्प्रचार को दरकिनार करते हुए देश-दुनिया ने इस आयोजन के साथ सहभागी बनकर इसे सफलता की नई ऊंचाई तक पहुंचाया है।

सरकार हरसंभव मदद करेगी

विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा कि मुझे जिम्मेदारियों का अहसास है। 29 जनवरी के भगदड़ के शिकार श्रद्धालुओं और प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सोनभद्र, अलीगढ़ या अन्य जगहों पर महास्नान में आने और वापस जाने के दौरान जो श्रद्धालु सड़क दुर्घटना के शिकार हुए हैं। हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। हमारी संवेदना परिवारजनों के प्रति है। सरकार उनके साथ खड़ी है और हरसंभव मदद करेगी। प्रश्न यह है कि इस पर राजनीति करना कितना उचित है?

सीएम योगी ने विधानसभा सदस्य मनोज पांडेय को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अफवाहों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि काहिरा, नेपाल, झारखंड और देश की अन्य दुर्घटनाओं को महाकुंभ और झूंसी के साथ जोड़कर दुष्प्रचार करके अफवाह फैलाने का कार्य हो रहा है, ऐसा करने वाले आखिर कौन लोग थे?

Tags: CM Yogi AditiyanathUP Budget 2025
Share196Tweet123Share49
Manish Pandey

Manish Pandey

Related Posts

yogi government 8 years

योगी सरकार के बेमिसाल 8 साल: देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से लेकर फिल्म सिटी तक, यूपी में ऐतिहासिक बदलाव

by Manish Pandey
March 18, 2025

Yogi Government 8 Years: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते आठ वर्षों में विकास की गाथा...

UP Budget 2025

UP Budget 2025: अखिलेश यादव ने बजट को बताया ‘खाली झोला’, कहा- जनता पूछ रही है, बजट कब आएगा?

by Akhand Pratap Singh
February 20, 2025

UP Budget 2025:  उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के...

UP Budget 2025

UP Budget 2025 : अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, जानें क्या है मास्टर प्लान

by Akhand Pratap Singh
February 20, 2025

लखनऊ, (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व चल रही सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 2025-26...

UP Budget 2025 farmers

UP Budget 2025: 3 करोड़ किसानों को 80 हजार करोड़ रुपये की सम्मान निधि समेत मिली ये सौगातें

by Manish Pandey
February 20, 2025

लखनऊ, (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6...

UP Budget: योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान अब मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, जानिए क्या है योजना

UP Budget: योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान अब मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, जानिए क्या है योजना

by Sadaf Farooqui
February 20, 2025

UP Government Budget 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। वित्त...

Next Post
child vomiting after medicine

Child health : बच्चे ने दवा खाकर अगर कर दी उल्टी तो क्या करें? दोबारा दवा देना सही है या ग़लत

Akhillesh Yadav: समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव का नेताजी स्टाइल, विधायक को कुर्सी से उठाने का वीडियो हुआ वायरल

Akhillesh Yadav: समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव का नेताजी स्टाइल, विधायक को कुर्सी से उठाने का वीडियो हुआ वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version