Site icon News1India

Bengal Latest : बंगाल में कोहराम के बीच BJP नेता पर हुआ ताबड़तोड़ हमला, सामने आया वीडियो

Bengal Bandh, TMC BJP clashes, Priyangu Pandey Attacked, Nabanna Abhijan Protest

Bangal Latest : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर बंगाल में हंगामा जारी है। ममता बनर्जी सरकार के विरोध में छात्रों द्वारा नबन्ना अभियान के दौरान पुलिस के बल प्रयोग के खिलाफ आज बीजेपी ने 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है। इस दौरान बीजेपी के एक स्थानीय नेता पर हमला हुआ।

हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक अज्ञात व्यक्ति बीजेपी के स्थानीय नेता प्रियांगु पांडे की कार पर फायरिंग कर रहा है। हमलावर ने पांडे की कार पर छह राउंड गोलियां चलाईं, जिससे कार का शीशा टूट गया और गोली ड्राइवर को लगी। प्रियांगु भी इस हमले में घायल हो गए हैं। इस घटना में कुल दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

UP Politics : पहले राजेश चौधरी ने दिया मायावती पर विवादित बयान फिर… 

सामने आया वीडियो

इस हमले के बाद बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि टीएमसी के गुंडों ने बीजेपी नेता के वाहन पर फायरिंग की, जिससे वाहन के ड्राइवर को गोली लगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और टीएमसी, बीजेपी को सड़कों से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। बंद सफल रहा है और लोगों ने इसका स्वागत किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और टीएमसी की मिलीभगत अब बीजेपी को डरा नहीं पाएगी।

बीजेपी के बंगाल नेता अर्जुन सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रियांगु पांडे हमारी पार्टी के नेता हैं और वह गाड़ी से आ रहे थे। जैसे ही गाड़ी पहुंची, बम फेंका गया और गाड़ी न रुकने पर गोली चलाई गई। गोली ड्राइवर के माथे पर लगी और वह गिर गया। कई राउंड गोलियां चलाई गईं और यह घटना एसीपी की मौजूदगी में हुई, जिससे लगता है कि यह एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया गया।

Exit mobile version