News1India

बरेली पुलिस की बड़ी सफलता, एक ही तरीके से 10 महिलाओं की हत्या…सीरियल किलर गिरफ्तार

Bareilly Serial Killer Arrested

Bareilly Serial Killer Arrested : बरेली पुलिस ने 9 अगस्त को एक सीरियल किलर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह किलर पिछले 14 महीनों में बरेली के शाही थाना क्षेत्र में 10 महिलाओं की हत्या कर चुका था। सभी हत्याएं एक ही तरीके से की गई थीं, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

बरेली सीरियल किलर गिरफ्तार

शाही थाना क्षेत्र में महिलाओं की हत्या करने वाले इस सीरियल किलर को पकड़ने के लिए पुलिस कई दिनों से प्रयासरत थी। जब किलर का पता नहीं चल सका, तो पुलिस ने दो दिन पहले उसका स्केच जारी किया था। इसके बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

बरेली (Bareilly) में लगातार हो रही महिलाओं की हत्याओं से इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। सभी हत्याएं एक ही तरीके से की गई थीं, क्योंकि सीरियल किलर ने सभी को एक जैसी ही मौत दी थी। उसने 14 महीनों में 10 महिलाओं की हत्या की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई थी।

यह भी पढ़े: मनीष सिसोदिया को राहत, कोर्ट से शराब नीति मामले में मिली जमानत

एक ही तरीके से 10 महिलाओं की हत्या

जानकारी के मुताबिक सभी हत्याएं 25 किलोमीटर के दायरे में हुई थीं और मर्डर का पैटर्न भी एक जैसा था। ऐसा माना जा रहा है कि किलर महिलाओं को खेत में ले जाकर उनकी हत्या करता था और उनके गहने लेकर फरार हो जाता था।

एक लाश के साथ गहने गायब मिले थे, जिससे इस बात की पुष्टि की गई। पुलिस  (Bareilly) ने किलर की तलाश के लिए तीन संदिग्धों के स्केच भी जारी किए थे।

यह भी पढ़े: शेख हसीना की शरण को लेकर UK विदेश मंत्री ने जयशंकर से की बातचीत

हत्या की शिकार महिलाओं की उम्र 45 से 55 साल के बीच थी, और सभी हत्याएं बरेली के ग्रामीण इलाकों में हुई थीं। महिलाएं अपने खेत या घर के पास मृत पाई गई थीं और उनकी मौत गला घोंटकर की गई थी।

हालांकि, इस मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान आना बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस पर जानकारी देंगे।

Exit mobile version