Bengal:बंगाल की मुख्यमंत्री का पैर फिसला, एक बार फिर हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त चोट

Bengal:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फिर से चोट लगी। दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया था। फिलहाल, उन्हें आसनसोल ले जाया गया है।

शनिवार (27 अप्रैल) को चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट लगी। ममता लोकसभा चुनाव प्रचार करने दुर्गापुर गई थीं, जहां उनके साथ ये हादसा हुआ। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी हेलिकॉप्टर के अंदर ही गिर गईं। ममता को इस दुर्घटना में हल्की चोटें आई हैं।

पश्चिम Bengal की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में चोटिल हो गईं। दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया था। फिलहाल, उन्हें आसनसोल ले जाया गया है।

BENGAL

पहले भी चुनावों घायल हो चुकी हैं दीदी 

ममता पहले भी कई बार घायल हो चुकी हैं। ममता हाल ही में अपने घर पर चोट लगी थी। परिसर में टहलते समय वह गिर गई, जिसके परिणामस्वरूप उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तुरंत SSKM अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें टांके लगाए गए।

Lok Sabha Election: पवन सिंह के भाजपा के राष्ट्रवाद पर सवाल, खेसारी को लेकर कही बड़ी बात

2021 में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें एक व्यक्ति ने नंदीग्राम में धक्का दिया था, जिससे उनके पैर में चोट लगी थी। उन्होंने रेयापारा में एक मंदिर के बाहर हुई घटना को साजिश का एक हिस्सा बताया।

 

 

Exit mobile version