Site icon News1India

भोजपुरी एक्ट्रेस ने Chirag Paswan को बताया क्रश, फैंस ने यू किया रिएक्ट, शादी करने की दे डाली सलाह

Chirag Paswan

Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान वे काफी चर्चा में रहे थे, और चुनाव जीतने के बाद अब वे केंद्रीय मंत्री भी बन चुके हैं।

चिराग पासवान (Chirag Paswan) को एनडीए सरकार में स्थान मिला है, और वे मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राजनीति के अलावा चिराग अन्य क्षेत्रों में भी प्रसिद्ध हैं। वे अपने सौम्य व्यवहार और प्यारी मुस्कान से लोगों का दिल जीत लेते हैं। अब, एक अभिनेत्री भी उन पर मोहित हो गई है।

निशा दुबे ने चिराग पासवान को बताया क्रश

चिराग पासवान लाखों लोगों के पसंदीदा हैं, और उनके प्रशंसकों में भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री निशा दुबे भी शामिल हैं। निशा ने हाल ही में चिराग के प्रति अपने दिल की बात का खुलासा किया है और उन्हें अपना क्रश बताया है। साथ ही, उन्होंने एलजेपी नेता को क्यूट भी कहा है।

हाल ही में, निशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें चिराग पासवान की झलक दिखाई दे रही है। इस वीडियो में उन पलों को भी दिखाया गया है जब चिराग ने मंत्री पद की शपथ ली थी। निशा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, ”(क्रश) यार ये बंदा इतना क्यूट क्यों है।”

यह भी पढ़े: ऑटो वाले ने एक्टर की पोस्ट पर लिखे विवादित कमेंट्स , नाराज़ एक्टर को चढ़ी ऐसी खुनस कि करवा दिया मर्डर

निशा दुबे के वीडियो पर फैंस का रिएक्शन

निशा दुबे के इस वीडियो पर नेटिज़न्स ने भी खूब कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि कंगना (रनौत) के साथ जोड़ी बेस्ट रहेगी। एक यूजर ने लिखा कि चिराग बॉलीवुड छोड़ चुके हैं। एक ने कमेंट किया कि, भैया-भाभी की मस्त जोड़ी। एक ने कमेंट किया कि बियाह कर लो बढ़िया रहेगा।

एक यूजर ने निशा से सवाल किया कि, ”भाई मंत्री बनने से पहले क्रश नहीं था क्या?” एक ने लिखा कि, ”अब वह पॉलिटिक्स खेलता है।” एक अन्य ने लिखा कि, ”अब तक का सबसे हैंडसम राजनेता।” तो किसी ने कमेंट किया कि, ”जलवा है भैया जी का।”

कौन है निशा दुबे ?

निशा दुबे भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। झारखंड की रहने वाली निशा आईएएस अफसर बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी किस्मत में अभिनेत्री बनना लिखा था। वे भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू संग अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रही हैं।

Exit mobile version