Site icon News1India

Big Boss OTT 3 : दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल ने बिगबॉस ओटीटी 3 में ली धमाकेदार एंट्री, इस बार का शो होने वाला है बेहद खास

Vada Pav Girl, Big Boss OTT 3

Big Boss OTT 3 : इस समय सभी बिगबॉस फैंस आने वाले बिगबॉस ओटीटी सीज़न 3 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। आपको बता दें की ये शो आने वाले समय में धमाल ही मचाने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि, इस बार बिगबॉस मेकर्स कुछ नया करने की कोशिश में जुटे हुए हैं तो सभी फैंस को हैरान कर देने वाला होगा। फिल्हाल शो मेकर्स अभी शो की तैयारी में जुटे हुए हैं।

आपको बता दें कि मेकर्स इस शो के लिए टीवी के पॉपुलर एक्टर्स और सोशल मीडिया स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं। एक तरफ जहां इस शो को लेकर सभी फैंस के अंदर उत्साह बढ़ा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। इस बार बिगबॉस ओटीटी सीज़न 3 में दिल्ली की फेमस वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दिक्षित की एंट्री हो गई है।

जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर सामने आई तभी से सभी फैंस के बीच हलचल तेज़ होती हुई नज़र आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अबकी बार के इस शो में कई जाने माने यूट्यूबर्स नज़र आने वाले हैं। जो इस बार मिलकर वाकई में कतुछ कमाल का करने वाले हैं। पिछले सीजन में तो यूट्यूबर एल्विश यादव ने सीज़न 2 में बाज़ी मार ली थी। अब देखना होगा कि इस बार के सीज़न में ये बाज़ी किसके बाथ लगने वाली है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में 10वीं कक्षा का बोर्ड रिज़ल्ट हुआ जारी, जानें इस बार किसने मारी बाज़ी

कौन है वड़ा पाव गर्ल ?

आपको बता दें कि वड़ा पाव गर्ल जैसाकि नाम से ही पता चलता है ये एक वड़ा पाव बनाने वाली लड़की है जिसकी सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियोज़ वायरल होती रहती हैं। देखा जाए तो अब उनकी खूबसूरती के भी कई फैंस हो चुके हैं। और इनकी चर्चा आमतौर पर लोगों के बीच होती देखी जा सकती है।

Exit mobile version