Site icon News1India

Big Breaking : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के Helicopter की चुनाव आयोग ने करायी जांच, जानिए पूरा मामला

Helicopter

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से संबंधित एक बड़ी सामने आ रही हैं। जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के Helicopter की चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जांच की है।

इसलिए चेक किया गया Helicopter

ज्ञात हो की लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर, चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारियों ने नीलगिरी में चेक किया है। हालांकि ये चेक क्यों किया गया हैं इसकी कोई विशेष जानकारी समाने नहीं आयी हैं।

तमिलनाडु से केरल जा रहे थे कांग्रेस नेता

दरअसल घटना को लेकर एक वीडियो समाने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारियों हेलीकॉप्टर के लैंड होने के साथ ही पहुंचे जाते हैं कांग्रेस नेता की हेलीकॉप्टर की तलाशी लेते हैं। तलाशी के कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी बाहर निकलते हैं। ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए आज राहुल गांधी तमिलनाडु से केरल जा रहे थे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष केरल में चार दिनों तक पार्टी के लिए प्रचार करने जा रहे हैं। जिस दौरान यह घटना घटी

खबरें अपडेट हो रही हैं…

Exit mobile version