Site icon News1India

Bihar Bomb Blast : भागलपुर में हुआ भयानक बम धमाका, जिसमें गई खेलते हुए 7 मासूमों की जान

Bihar

Bihar Bomb Blast : बिहार के भागलपुर में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे शाहजंगी मैदान के समीप एक अचानक बम विस्फोट हुआ, जिसमें खेलने वाले 7 बच्चे प्रभावित हुए।

​इस धमाके में तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जबकि बाकी चार बच्चे स्थिर बताए जा रहे हैं।​ सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल भेजने का निर्णय लिया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज लगभग 1 किमी दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद मौके पर तुरंत अफरा-तफरी मच गई। सिटी एसपी के. रामदास ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है। यह विस्फोट हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी मैदान में हुआ। मन्नू की मां रुक्सार ने कहा, “मुझे नहीं पता कि बम कैसे फटा। जब मैंने आवाज सुनी तो बाहर निकली और देखा कि मेरा बच्चा खून से लथपथ था। यह धमाका बेहद तेज था। मैंने अपने दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचा।”

बच्चों ने गेंद समझकर हाथ में उठाया बम का गोला

घटना के बारे में स्थानीय निवासियों का कहना है कि खिलाफतनगर की गली में छह छोटे बच्चे खेल रहे थे। खेलते समय उन्हें कूड़े के ढेर के पास एक गेंद जैसी वस्तु दिखाई दी। उनमें से एक बच्चे, मुहम्मद इरशाद के बेटे मुहम्मद मन्ना, ने उसे गेंद समझकर उठाकर फेंक दिया। जैसे ही उसने उसे फेंका, एक तेज धमाका हुआ और चारों तरफ धुआं फैल गया। बम के धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। धुएं के बीच बच्चों की चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई देने लगीं। तत्परता दिखाते हुए लोगों ने सभी बच्चों को मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया, और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
Exit mobile version