Bihar Council of Ministers : बिहार में मंत्रियों के विभाग निर्धारित, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग….

पटना। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया। नए विभागों में मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग जबकि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त और विजय सिन्हा को पथ एवं कृषि विभाग का मंत्री बनाया गया है। पहले ये विभाग तेजस्वी यादव के पास था। इसके अलावा जदयू को 19, बीजेपी को 23, हम को 2 और निर्दलीय को एक विभाग मिला है।

मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह मंत्रालय के साथ साथ प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन एवं ऐसे सभी विभाग जो किसी अन्य को आवंटित नहीं किए गए है,सभी विभाग है।जदयू नेता विजय चौधरी को जल संसाधन संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का मंत्री बनाया गया है।

सम्राट चौधरी होंगे वित्त मंत्री

उप मुख्यमंत्री सीएम सम्राट चौधरी को वित्त विभाग का मंत्री बनाया गया है।इसके साथ उनके पास वाणिज्य कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु और मत्स्य संसाधन विभाग भी है।

विजय सिन्हा के पास पथ निर्माण विभाग

राज्य के दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खनन एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें; लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारतरत्न , सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले 50वें शख़्स होंगे

अन्य मंत्रियों के विभाग 

बिहार में मंत्रियों के विभाग निर्धारित, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा  विभाग....

Exit mobile version