Bihar: नीतिश कूमार का स्टेज पर दिखा अलग अंदाज, मजाक-मजाक में आपस में लड़वांए दो मंत्रियों के सिर

Bihar

Bihar: हम अभी से क्या बताएं क्या हमारे दिल में है… पटना के एक कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे और यह गीत पृष्ठभूमि में बज रहा था। लेकिन मंच पर नीतीश जो कर रहे थे, वह हैरान करने वाला था। वे तिलक लगाकर कार्यक्रम में आए अपने मंत्रियों के सिर आपस में टकरा रहे थे। पटना (Bihar) के इस कार्यक्रम में नीतीश का यह अनोखा अंदाज देखने को मिला।

अपने मंत्रियों के सिर आपस में लड़वाएं

दरअसल, यह अवसर बिहार के पहले उप-मुख्यमंत्री और बिहार विभूति के नाम से प्रसिद्ध अनुग्रह नारायण सिंह के जन्मदिवस का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में नीतीश के साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी शामिल थे। कार्यक्रम में नीतीश का मूड कुछ अलग ही दिखा। जब सभी मंत्री एक-दूसरे को चंदन का टीका लगा रहे थे, तभी नीतीश भी अपने पुराने अंदाज में लौट आए और मंत्रिमंडल के साथियों से मजाक करने लगे।

 

 

नीतीश कुमार ने उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सिर को मंत्री प्रेम कुमार के सिर से टकरा दिया। इससे पहले उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी के साथ भी यही किया। दरअसल, नीतीश का मूड ऐसा है कि कभी वे नरम-नरम नजर आते हैं, तो कभी-कभी गरम-गरम। हालांकि चुनाव नतीजों के बाद नीतीश का मूड अब नरम-नरम कुछ ज्यादा ही दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़े: खोए हुए प्यार की याद में Auto Driver ने किया वो काम जिसे सुनकर नम हो जाएंगी आंखें

Exit mobile version