Site icon News1India

Bihar: नीतीश कुमार के मंत्रीमंडल का हुआ विस्तार, कैबिनेट में कुल 21 मंत्री हुए शामिल

Bihar

Bihar: 28 जनवरी को महागठबंधन से अलग होकर नीतीश कुमार ने बीजेपी और जीतन राम मांझी की (Bihar) पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के समर्थन से सरकार बना ली थी. मुख्यमंत्री के अलावा आठ विधायकों को मंत्री बनाया गया.

12 फरवरी को जबरदस्त सियासी ड्रामे के बीच नीतीश कुमार की सरकार ने सम्राट चौधरी के साथ मिलकर विश्वास मत जीत लिया. सरकार गठन के 47 दिन बाद शुक्रवार को नीतीश कैबिनेट का पहला विस्तार हुआ, जिसमें जेडीयू और बीजेपी के 21 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है.

यह भी पढ़े: Loksabha 2024: सपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, भदोही की सीट TMC को सौंपी

21 मंत्रियों ने ली शपथ

आपको बता दें कि नीतीश कैबिनेट में कुल 21 लोगों को जगह दी गई है. जिनमें रेणु देवी, मंगल पांडे, नीरज कुमार बब्लू, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, दिलीप कुमार जयसवाल, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी मंडल, सुनील कुमार, जनक राम, हरि सहनी, कृष्णनंदन पासवान, नए मंत्री बनाए गए हैं जयंत राज, जमा खान, रत्नेश सादा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता और संतोष कुमार सिंह का नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़े: CAA को लेकर शरणार्थियों ने अब कांग्रेस कार्यालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

भाजपा ने कल सौंपी थी लिस्ट 

आपको बता दें कि बीजेपी की वजह से कैबिनेट का विस्तार रुका हुआ था. राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि बीजेपी अपने संभावित मंत्रियों पर विचार कर रही है. हालांकि, गुरुवार देर शाम बीजेपी ने भी अपनी लिस्ट नीतीश कुमार को सौंप दी थी. कैबिनेट विस्तार के बाद जेडीयू और बीजेपी कोटे के कई मंत्रियों का बोझ कम हो जाएगा. वर्तमान में कई मंत्रियों की स्थिति यह है कि उनके पास आधा दर्जन से अधिक विभागों की जिम्मेदारी है.

यह भी पढ़े: चुनाव से पहले बुरी तरीके से फसें पूर्व सीएम येदियुरप्पा, नाबालिग से यौन उत्पीड़न का लगा आरोप

Exit mobile version