Bihar Political News : RJD मंत्रियों के काम काज पर मुख्यमंत्री की पाबंदी, एनडीए में जाने की औपचारिक मुहर बाकी

RJD मंत्रियों के काम काज पर पाबंदी, NDA में जाने की औपचारिक मुहर बाकी

पटना। बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। बिहार के किसी भी मंच पर जदयू से  मुख्यमंत्री कुमार और RJD से उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव साथ नहीं दिख रहें  है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बिहार में एनडीए की नई सरकार की घोषणा की औपचारिक मुहर में अब सिर्फ कुछ समय का ही वक्त रह गया। जिसके सबसे बड़े प्रमाण है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट में आरजेडी से मंत्रियों के काम काज पर रोक लगा दी है। जिसके बाद कृषि मंत्री कुमार सर्वजित ने अपनी सरकारी गाड़ी लौटा दी है।

पटना में RJD की बैठक

उधर पटना में जदयू, बीजेपी,और RJD द्वारा पार्टी विधायकों की मीटिंग बुलाई गई है। राजधानी दिल्ली में भी बिहार के राजनीतिक हलचल का असर देखने को मिल रहा है। एनडीए के शीर्ष नेतृत्व में बैठकों दौर जारी है।  मीडिया रिपोर्टस के दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोजपा रामविलास प्रमुख चिराग पासवान के बीच मीटिंग में भी बिहार के रजनीतिक समीकरणों पर चर्चा हुई। बैठक के चिराग ने कहा, स्थिति जल्द साफ हो जाएगी।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री को बनाया ऑब्जर्वर

बिहार के राजनीतिक हलचल के बीच,कांग्रेस ने बिहार में अपने पर्यवेक्षक के रूप में, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नयुक्त किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी और जदूय कांग्रेस के विधायक को तोड़ने का प्रयास कर सकती है।

देखिए बिहार के राजनीतिक हलचलों को लकेर किसने क्या कुछ कहा 

Exit mobile version