Bihar politics : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़ बने एनडीए के मुख्यमंत्री, मंत्रियों संग 9वीं बार ली शपथ

Bihar politics: Chief Minister Nitish Kumar left the Grand Alliance and became the Chief Minister of NDA, took oath for the 9th time along with ministers.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़ बने एनडीए के मुख्यमंत्री, मंत्रियों संग 9वीं बार ली शपथ

पटना। नीतीश कुमार के नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बिहार में एक बार फिर सत्ता में परिवर्तन हो गया। राज्य में करीब 17 महीने की महागठबंधन सरकार के बाद राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन गई। इससे पहले बिहार में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद वह एनडीए विधायक दल की बैठक में शामिल हुए जहां उन्हें दल का नेता चुना गया। इसके बाद नीतीश कुमार फिर से राज्यपाल के पास पहुंच सरकार बनाने का दावा पेश किया ।

8 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

बिहार विधानसभा के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में कुल 8 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। नए मंत्रियों में भाजपा से तीन मंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार, जेडीयू से तीन मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के साथ निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

ये भी पढ़ें; बिहार में फिर से NDA सरकार , सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनेंगे डिप्टी सीएम

Exit mobile version