Site icon News1India

Bihar : आज बिहार दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री, 18 महीने बाद एक साथ मंच पर होंगे मोदी-नीतीश

Bihar : आज बिहार दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री, 18 महीने बाद एक साथ मंच पर होंगे मोदी-नीतीश

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर जाएंगे जहां प्रधानमंत्री का गया एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके स्वागत को मौजूद रहेंगे। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद वो पहली बार बिहार आ रहें हैं। इस दौरान पीएम औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम आज प्रदेश में 21,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

18 महीने बाद मंच पर होंगे मोदी-नीतीश

बिहार दौरे पर आ रहें प्रधानमंत्री का गया एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके स्वागत को मौजूद रहेंगे। जिसके बाद हेलिकॉप्टर से दोनों पहले औरंगाबाद और फिर दोनों बेगूसराय जाएंगे। इस दौरान दोनों रैलियों में मंच पर एक साथ होंगे। पिछले 18 महीने के बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों शीर्ष नेता एक साथ दिखें। पिछली बाद दोनों एक मंच पर 12 जुलाई 2022 को बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में दोनों एक मंच पर नजर आए थे।

21,400 करोड़ रुपये के परियोजनाओं का सौगात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी अपने एक दिन के बिहार दौरे पर राज्य में 21,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का सौगात देंगे। औरंगाबाद और बेगूसराय में पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो तेल और गैस से जुड़े 1.48 लाख करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ज्ञात हो की इन योजनाओं में 13,400 करोड़ की परियोजनाएं बिहार के लिए होंगी।

ये भी पढ़ें; नीतीश कुमार के जन्मदिवस पर आरजेडी का ऑफर, जानिए क्या कहा

I.N.D.I.A छोड़ एनडीए में आ गए थे नीतीश

नीतीश कुमार 28 जनवरी को अपने पुराने साथी आरजेडी को छोड़ एनडीए में शामिल हुए थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने ने 9 वीं बार शपथ ली थी, जबकि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने चौथी बार पलटी मारी थी। इससे पहले अगस्त 2022 में उन्होंने बीजेपी का साथ छोड़ा और फिर 17 महीनें में वो दोबारा एनडीए से जुड़ गए।

Exit mobile version