Site icon News1India

Israel-Hamas War: बीजेपी नेता ने हमास के खिलाफ लगाए ऐसे पोस्टर कि सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड, लखनऊ के बाद किसकी बारी

इजराइल और हमास के बीच इस वक्त महायुद्ध छिड़ा हुआ है। वहीं इस छिड़े महायुद्ध को लेकर भारत इजराइल के समर्थन में है। लेकिन भारत में एक तरफ जहां कुछ इजराइल के समर्थन में हैं तो दूसरी तरफ कई लोग हमास के साथ खड़े हैं। इस पूरे मामले को लेकर सियासत गरमाई हुई है तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक पोस्टर ने आग में घी डालने जैसा काम किया है।

हमास के खिलाफ लगाए गए पोस्टर

बात दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ में बीजेपी नेता गाजा पट्टी में शासन करने वाले हमास के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं, जिसमें भारत-इजराइल के दोस्ताना संबंधों को भी साफ-साफ दिखाया गया है। वहीं ये होर्डिंग इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। ये पोस्टर बीजेपी के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा की ओर से लगाए गए हैं। इन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्राइम मिनिस्टर बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर है, जिसमें दोनो नमेता एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए अपने मजबूत रिश्ते का संदेश दे रहे हैं।

यह भी पढ़े:- युद्ध के बीच भारत की इजरायल में एंट्री, एक्टिवेट हुआ ऑपरेशन अजेय

जहां-जहां लगे पोस्टर, वो जगहों पर चर्चा क्यों

वहीं इस पोस्टर को अगर आप गौर से देखें तो इसमें लिखा हुआ है संकट की इस घड़ी में संपूर्ण भारत उनके साथ है। बता दें कि इजराइल के साथ भारत की दोस्ती के इन पोस्टरों को जिन जगहों पर लगाया गया है उसे लेकर ये चर्चा में आ गए हैं। इनमें से एक पोस्टर प्रसिद्ध इस्लामी मदरसा, दारुल उलूम नदवतुल उलमा के बाहर लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास लगाया गया था। जबकि दूसरा होर्डिंग अलीगंज की एक मस्जिद और एक मंदिर के पास लगाया गया था।

लखनऊ के बाद अलीगढ़ की बारी

ये पोस्टर लगाने वाले बीजेपी के फायर ब्रांड नेता अभिजात मिश्रा का कहना है कि, “हम अलीगढ़ में भी ऐसे होर्डिंग्स लगाएंगे” उन्होंने इस दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फिलिस्तीनियों के समर्तन में छात्रों द्वारा निकाले गए मार्च का भी जिक्र किया। जहां इस मामले में चार नामजद छात्रों समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।

अभिजात मिश्रा ने कहा कि इन होर्डिंग्स को हमने इसलिए लगाया है क्योंकि हमारा मानना है कि पूरे देश को इज़राइल के साथ खड़ा होना चाहिए, जो एक क्रूर आतंकवादी हमले का शिकार बना, लेकिन कुछ मुट्ठी भर लोग इजराइल का समर्थन नहीं कर रहे हैं, उनकी कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

Exit mobile version