बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पाँचवी लिस्ट, यूपी में 13 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान

6 महीने बाद तिहाड़ से बाहर आए आप नेता Sanjay Singh , दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में सुप्रीम कोर्ट ने दी थी जमानत सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को तिहाड़ से रिहा कर दिया गया। आज बुधवार सुबह ट्रायल कोर्ट में आप नेता की जमानत की शर्तें तय कर दी गई थी। जिसके बाद कोर्ट ने के आदेश की कॉपी को जेल भेजा गया,जहां कानूनी प्रक्रिया खत्म करने करने बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में आप नेता को जमानत दे दी थी। 4 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए थे संजय गौरतलब है कि छह महीने पहले 4 अक्टूबर को ईडी ने आप नेता को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने अपने चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपए का चंदा लेने का आरोप लगाया है। इसी मामले में पूछताछ के लिए 4 अक्टूबर को ED उनके आवास पर पहुंची थी जहां उनसे 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इन शर्तों पर मिली जमानत दिल्ली शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को इन शर्तों पर जमानत दी पासपोर्ट सरेंडर कहीं जाने से पहले ईडी को अपना शेड्यूल बताना ED को अपना फोन नंबर बताएंगे जो लगातार उपलब्ध रहेगा जबतक जमानत पर बाहर रहेंगे वह शराब नीति मामले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर बेल बॉन्ड

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पाँचवी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के इस सूची में 111 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। लिस्ट में मेनका गांधी, जितिन प्रसाद, कंगना रनौत, रविशंकर प्रसाद समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं। वहीं सूची में पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का पार्टी ने टिकट काट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट भी पार्टी ने काट दिया हैं।

बीजेपी की पाँचवी लिस्ट 

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पाँचवी लिस्ट, यूपी में 13 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान

पाँचवी लिस्ट में राजस्थान के 7 सीटों पर उमीदवारों की घोषणा 

लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान की सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के इस लिस्ट में 7 उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

Exit mobile version