Site icon News1India

Birthday वाले दिन हुआ खूनी टकराव, Delhi के कैफे से सामने आई खबर, जानें क्या है मामला?

Delhi Satya Niketan Area, Delhi Cafe Firing, Delhi Birthday Party Firing
Delhi : दिल्ली में बीती रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान लड़कों के बीच गंभीर टकराव हुआ। आपसी विवाद के चलते उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की।
इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक कैफे में हुई फायरिंग से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में अहमद (26), औरंगजेब (26), अतुल (20), जावेद (23) और आदिल (19) शामिल हैं। जावेद पहले भी 6 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी औरंगजेब से वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी (नंबर DL 8CBF6374) बरामद की है। इसके अलावा, फायरिंग में इस्तेमाल की गई 7.65MM की पिस्टल और 5 जिंदा राउंड जावेद से मिले हैं। DSP साउथ वेस्ट रोहित मीणा ने इस मामले की पुष्टि की है।

मौके पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

DSP मीणा के अनुसार, आरोपियों की पहचान की गई है जिनमे एक है अहमद जो महमूद अली का बेटा है और D287-288, जहांगीरपुरी का निवासी है, और उसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है। अहमद को फायरिंग की खबर मिलने पर गश्त कर रहे बीट स्टाफ ने पीछा कर मौके पर ही पकड़ लिया था। वह जहांगीरपुरी में पनीर बेचने का काम करता है।

इसके बाद दूसरे नम्बर पर हैं औरंगजेब उर्फ मंगल उर्फ मोनू ये सदरुद्दीन का बेटा है, उम्र 26 साल, और निवासी D-713, जहांगीरपुरी है उसे पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गयाथा। इसी के साथ अतुल बेटा, रिंकू, निवासी D-925, D ब्लॉक, जहांगीरपुरी, उम्र 20 साल, जावेद, बेटा, अलीशेर, निवासी N38A, 211, CD पार्क, जहांगीरपुरी, दिल्ली, उम्र 23 साल और आदिल बेटा पुत्र साजिद, निवासी B-236, जहांगीरपुरी, दिल्ली, उम्र 19 साल।

इसके अलावा, एक अन्य आरोपी मंगल (पुत्र सदरुद्दीन, निवासी D-713, जहांगीरपुरी, उम्र 26 साल) को भी गिरफ्तार किया गया है।

ये है मामला

DSP मीणा ने बताया कि बीती रात लगभग 9 बजे PCR को सत्य निकेतन इलाके के लव बाइट कैफे में फायरिंग की सूचना मिली। जब PCR टीम मौके पर पहुंची, तो वहां के सर्विस ब्वॉय करण (पुत्र राजेंद्र, निवासी X-37, कैंप नंबर 1, नांगलोई, पश्चिमी दिल्ली, उम्र 20 साल) ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे कुछ लड़के कैफे में आए थे। वे एक लड़के की बर्थडे पार्टी में डिनर करने आए थे।
ये लड़के कांच की मेज पर बैठ गए, जिस पर कैफे के मालिक रोहित ने आपत्ति जताई। इस पर उनकी गरमागरम बहस हो गई। इसके बाद कुछ और लड़के कैफे के अंदर आ गए और हाथापाई शुरू कर दी। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। लड़कों ने कैफे के स्टाफ को धक्का दिया, जिससे स्टाफ के सिर में चोट आई। एक युवक ने पिस्टल निकालकर हवा में फायरिंग की।
Exit mobile version