Site icon News1India

Breaking News : भारत मंडपम में महावीर जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने जनता को किया संबोधित  

PM Modi, Bharat Mandapam

नई दिल्ली : आज महावीर जयंती का पर्व है और इस शुभ मौके पर भारत के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। महावीर जयंती के दिल्ली में आयोजित इस माहोत्सव में एक भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भी हिस्सा लिया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “इस साल हमारे संविधान को भी 75 वर्ष होने जा रहे हैं। इसी समय देश में एक बड़ा लोकतांत्रिक उत्सव भी चल रहा है। देश का विश्वास है कि यहीं से भविष्य की नई यात्रा शुरू होगी… मेरा आप लोगों से जुड़ाव बहुत पुराना है।”

ये भी पढ़ें : बाबा राम देव को SC ने दिया झटका, अब योग शिविर के लिए भरना पड़ेगा टैक्स

‘पवित्र कार्यक्रम मन को शांति दे रहा है’ – मोदी

देश भर में लोगसभा चुनावों को लेकर एक चुनावी संग्राम छिड़ा हुआ है और इस दौरान दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित महावीर जयंती के भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं महावीर जयंती के इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। चुनाव के कठिन समय में ऐसे पवित्र कार्यक्रम में शामिल होना मन को शांति दे रहा है।”

मोदी ने जारी किए डाक टिकट और सिक्का

महावीर जयंती के शुभ अवसर पर भारत मंडपम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पहुंचे, भगवान महावीर को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की और इस खास अवसर पर खास डाक टिकट जारी किया। और इसके अलावा उन्होंने एक खास 100 रूपये का सिक्का भी 100 रूपये का सिक्का भी जारी किया।

Exit mobile version