Budaun News: डबल मर्डर केश में पुलिस को मिली सफलता, जानिए क्या है पूरा मामला

Budaun News: Police got success in double murder case, know what is the whole matter

बदायूं। (Budaun News) बदायूं की बाबा कॉलोनी में मंगलवार को दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि सैलून चलाने वाले साजिद ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद  शहर में तनाव फैल गया औ रगुस्साए लोगों ने दुकान में  तोड़फोड़ और आगजनी कर दी।

उधारी मांगने घर आया था साजिद : मासूम की माँ 

घटना को लेकर बच्चों की मां संगीता ने बताया कि साजिद शाम को घर आया और क्लेचर मांगा फिर कुछ देर बाद 5000 रुपये की मदद मांगी। अपनी पति से बात करके उनको 5000 रुपये दे दिए। फिर वो तबीयत का बहाना कर वो घर में ऊपर चला गया जहां छत पर दोनों बच्चे खेल रहे थे। कुछ देर बाद साजिद ने पानी के लिए हनी को आवाज लगाई वो जब पानी लेकर ऊपर गया तो कुछ देर बाद चीखने की आवाजें आने लगी। आवाज सुनकर जब हम उपर पहुंचे तो उसे पहले ही साजिद हाथ में बड़ा सा चाकू लेकर, खून में लटपथ छत से नीचे आ रहा था।

साथियों के साथ बारदात को दिया अंजाम 

मामला बदायूं की मंडी समिति पुलिस चौकी इलाके अंतर्गत आने वाले बाबा कॉलोनी की है जहां मंगलवार शाम करीबसाढ़े छह बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बताया गया कि इस घिनौने कार्य को विनोद ठकुर के घर के आगे हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने अपने दो अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। उसने दोनों मासूम आयुष (11) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

Budaun में हेयर सैलून चलाता था साजिद 

घटना की जानकारी के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार के घर के आगे हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने अपने दो साथियों के साथ बेरहमी से दोनों बच्चों का कत्ल कर दिया। जब वो घर से निकल रहा था उसके हाथ खून सने हुए थे और उसके पूरे शरीर पर खून के धब्बे नजर आ रहे थे। जिसके बाद मामले की तहकीकात करने के लिए पुलिस साजिद के पीछे लगी और मुजरिम की खोज करते हुए शेखूपुर के जंगल पहुंची। जहां पुलिस और साजिद के साथ मुठभेड़ में साजिद मौके पर मारा गया।

मुठभेड़ में Budaun पुलिस को भी लगी गोली

मामले को लेकर पुलिस ने बताया की घटना की जानकारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी की जांच में जुटी तो उसे पता चला की वो शेखूपुर की जंगलों में छिपा हुआ है। जब पुलिस वहाँ पहुंची तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी कार्यवाई में फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें हत्यारोपी साजिद मारा गया। वहीं इस फायरिंग में इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई को भी गोली लग गई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।

शव दिखाओ नहीं तो परिवार के साथ कर लूंगा आत्मदाह : मासूम के पिता

पुलिस द्वारा मुठभेड़ में साजिद के मारे जाने की खबर को लेकर बच्चों के पिता विनोद ने पुलिस प्रशासन से कहा कि अगर हत्यारोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है तो उसका शव दिखाओ नहीं तो वह परिवार के साथ दिन निकलते ही आत्मदाह कर लेगा। जिसके बाद उन्हें पुलिस द्वारा शव दिखाने का आश्वासन दिया गया है। वही मामले में बच्चों की मां और दादी भी आरोपी की लाश दिखाने की मांग को लेकर चौक पर धरने बैठ गई।

Exit mobile version