Budget 2024 Live: 58 मिनट में वित्त मंत्री ने पेश किया सरकार का अंतरिम बजट, फोकस में गरीब महिला, युवा और किसान

नई दिल्ली। Budget 2024 बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से हो गई है। सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया और सत्र के दौरान होने वाली चर्चा का  जिक्र किया। जिसके बाद संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को राष्ट्रपति ने संबोधित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। जिसके बाद आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। ये मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी अंतरिम बजट होगा।

Budget 2024 Live :

मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में क्या कुछ कहा ? 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Budget 2024 भाषण में कहा कि देश की जनता भविष्य की तरफ देख रहे हैं। वे वर्तमान सरकार से आशान्वित हैं। जब 2014 में हमारी सरकार ने काम शुरू किया तब बहुत ज्यादा चुनौतियां थीं। लेकिन हमारी सरकार ने सबका साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र से हम आगे बढ़े।

वित्त मंत्री के Budget 2024  भाषण का मुख्य हिस्सा 

देखिए वित्त मंत्री बजट संबोधन 

वित्त मंत्री का बजट सत्र का भाषण शुरू

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पेश किया। बजट पेशी के बाद उनका भाषण शुरू हुआ।

मोदी कैबिनेट का बजट पर मुहर

वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार अंतरिम पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई। जिसके बाद बजट पर केंद्रीय कैबिनेट में चर्चा की गई। जहां बजट पर मोदी कैबिनेट ने भी बजट पर मुहर लगा दी। अब बजट संसद में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री आज लगातार छठवीं बार संसद में बजट पेश कर रही हैं। कैबिनेट की मंजूरी के बाद थोड़ी देर में वित्त मंत्री का बजट सत्र का भाषण शुरू होगा।

बजट से पहले राष्ट्रपति से मुलाकात

संसद में बजट पेश करने से पहले केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड और पंकज चौधरी के साथ साथ वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

Budget 2024 Live: सरकार के आखिरी बजट से बड़ी उम्मीदें, वित्त मंत्री आज पेश करेंगी अंतरिम बजट

संसद में कैबिनेट की बैठक शुरू

बजट पेश होने से पहले उसे संसद की मुहर की जरूरत होती है। जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी संसद पहुंच गए हैं। संसद में कैबिनेट की बैठक हो रही है। बैठक में अंतरिम बजट को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा, कैबिनेट की बैठक में 7-8 एजेंडे और भी रखे जाएंगे।

वित्त मंत्री सबसे पहले Budget 2024 तैयार करने वाली अपनी टीम के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लिया। 

वित्त मंत्रालय में अधिकारियों से मिलने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पूरे बजट टीम के साथ फोटो सेशन कराया। इसके बाद वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं जहां राष्ट्रपति से बजट की मंजूरी लेने के बाद वह कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा लेंगी और फिर संसद में बजट पेश करेंगी।

वित्त मंत्रालय पहुंची वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करने से पहले  वित्त मंत्रालय पहुंची। जहां उन्होंने बजट तैयार करने वाले अधिकारियों से मिली। वे आज संसद में इस वर्तमान सरकार की आखिरी अंतरिम बजट पेश करेंगी।

बजट की कॉपियां संसद भवन पहुंची

दिल्ली में तेज बारिश हो रही है, इस बीच आज संसद में  पेश होने वाले बजट की प्रतियां सुरक्षा के साथ संसद लाई गई।

सबसे अधिक बजट पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने पेश किए है

लोकसभा चुनाव से पहले वर्तमान सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (1 फरवरी ) संसद में लगातार छठा बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री द्वारा वित्त पेशी के बाद उनके नाम कई सारे रिकार्ड दर्ज हो जाएंगे। जिसमें लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश कर पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के क्लब में वो शामिल हो जाएंगी। भारत के इतिहास में निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्ण कालिक महिला वित्त मंत्री हैं, अभी तक वित्त मंत्री ने जुलाई 2019 से अब तक ससंद में पांच बार पूर्ण बजट पेश कर चुकी हैं। सबसे अधिक बार बजट (10) पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने पेश किए थे।

बजट में हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

आम लोगों की बजट से कई उम्मीद

आज पेश होने वाले अंतरिम Budget 2024  को लेकर सबकी निगाहें सरकार पर है। लोगों को उम्मीद है कि वित्त मंत्री सीतारमण उनके उम्मीदों पर खड़ी उतरेंगी। आम लोगों की उम्मीद में…

Exit mobile version