Budget Session 2024 : 1 फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट, जानिए कब शुरू हो रहा है संसद का बजट सत्र

Budget Session 2024: Interim budget will be presented on February 1, know when the budget session of Parliament is starting.

नई दिल्ली। 17 वीं लोकसभा और वर्तमान सरकार का अंतिम ससंद (Budget Session 2024) सत्र 10 दिनों का होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से प्रारंभ होकर 9 फरवरी तक चलेगा। जिसमें सरकार द्वारा सत्र के दूसरे दिन 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले ये अंतरिम बजट होगा जिसे मोदी सरकार पेश करेगी। लोकसभा चुनाव से पहले इस बजट सत्र में सरकार कुछ बड़ी घोषणा कर सकती है।

महवपूर्ण विधेयकों पर हो सकती है चर्चा

31 जनवरी को शुरू हो रहे, संसद के Budget Session 2024 की शुरुआत राष्ट्रपति के सम्बोधन से शुरू होगी। जिसके बाद चीफ इकनॅामीक एड्वाइजर और वित मंत्रालय द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण पेश  किया जाएगा। जिसमें पिछले वित्तीय वर्ष के कार्यों का लेखा जोखा दिया जाएगा। इसके बाद सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अंतरिम बजट में महिला किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि को दोगुना किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें;  टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्‍तान के खिलाफ आज से भारत का मुकाबला, जानिए कैसा रहेगा प्लेइंग-11

हंगामें की भेंट चढ़ा था पिछला सत्र 

संसद के  पिछले  सत्र का अधिकांश समय  हंगामें की भेंट चढ़ गया था जिसके कारण इसे टी समय से एक दिन पहले ही समाप्त कर दिया गया था। इस दौरान करीब 140 संसदों को सदन से निलंबित भी कर दिया गया। संसद के इस सत्र में जम्मू कश्मीर, चुनाव आयुक्तों की नयुक्ति, दूरसंचार क्षेत्र सहीत कुल 18 विधेयक पारित किए गए थे। इस सत्र में संसद की सुरक्षा में चूक भी हुआ। जिसके बाद ही संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ।

Exit mobile version