Byelection 2024: उपचुनाव में भी बीजेपी का पीछा नही छोड़ रहा इंडिया गठबंधन, अयोध्या के बाद बद्रीनाथ में मिली करारी हार

Byelection 2024

Byelection 2024: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है और आज ही इन सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इन सीटों में बिहार की रुपौली, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण और मानिकतला, तमिलनाडु की विक्रवांडी, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर, और हिमाचल प्रदेश की तेहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीट शामिल हैं। यह चुनाव लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार हो रहा है।

हिमाचल की दो और पंजाब की एक सीट पर चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। जालंधर सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। हिमाचल की हमीरपुर सीट पर बीजेपी के आशीष शर्मा जीते हैं, जबकि देहरा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने जीत हासिल की है।

इन उपचुनावों (Byelection 2024) को इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि इंडिया गठबंधन को इन उपचुनावों में बढ़त मिलती है, तो इससे उनकी स्थिति मजबूत होगी। इस चुनाव में सीधी टक्कर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच थी। 10 जुलाई को इन सभी सीटों पर मतदान हुआ था। ये सीटें विधायकों के निधन या इस्तीफे के कारण खाली हुई थीं।

यह भी पढ़े: एक शादीशुदा जोड़े ने बनाया अपनी सुहागरात पर व्लॉग, वायरल हुआ वीडियो, यूजर्स ने कहा… 

इंडी गठबंधन को मिल रही लगातार जीत

पंजाब की जालंधर वेस्ट सीट पर आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। यहां पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37,000 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर रहीं बीजेपी की शीतल अनगुराल को 17,921 वोट मिले, जबकि मोहिंदर को 55,246 वोट प्राप्त हुए। हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने जीत हासिल की, उन्होंने बीजेपी के कृष्ण लाल ठाकुर को हराया।

हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की कमलेश ठाकुर ने जीत दर्ज की। कमलेश ठाकुर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी हैं। उन्होंने 9,399 वोटों के अंतर से बीजेपी के होशियार सिंह को हराया।

पश्चिम बंगाल में TMC पलड़ा भारी

पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर हुए उपचुनाव (Byelection 2024) में टीएमसी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है और एक पर पार्टी आगे चल रही है। टीएमसी के उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी ने रायगंज सीट पर 49,536 वोटों से जीत हासिल की, रानाघाट दक्षिण सीट पर मुकुट मणि अधिकारी ने 38,616 वोटों से जीत दर्ज की, और बागदा में टीएमसी की मधुपरणा ठाकुर ने जीत हासिल की है। टीएमसी मानिकतला सीट पर भी आगे चल रही है।

यह भी पढ़े: उपचुनाव में कांग्रेस चल रही आगे, BJP की हालत खराब, बसपा से भी कड़ा मुकाबला

BJP को कहा मिल रही बढ़त

हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी के आशीष शर्मा ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को हराया। मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर 18वें राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार कमलेश प्रताप साहू कांग्रेस के धीरन साह सुखराम दास इन्वती से 800 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अयोध्या के बाद बद्रीनाथ में मिली हार

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में अब तक बीजेपी की स्थिति खराब दिख रही है। वह सिर्फ हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस को हिमाचल की देहरा और नालागढ़ सीटों पर बढ़त मिली हुई है। इसी तरह, उत्तराखंड की मंगलौर और बद्रीनाथ सीटों पर भी कांग्रेस आगे है।

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भी कांग्रेस उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर टीएमसी को बढ़त मिली हुई है। तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर डीएमके जीत की ओर अग्रसर है। बिहार की रुपौली सीट पर बीजेपी की सहयोगी जेडीयू आगे चल रही है।

 

Exit mobile version