Site icon News1India

CBI On Leak Paper : CBI ने कुरियर कंपनी के दफ्तर पर कसा शिकंज़ा, हज़ारीबाग के ओएसिस स्कूल पहुंची पूरी टीम

neet paper leak , cbi, oasis school, hazaribagh

CBI On Leak Paper : NEET पेपर लीक मामले पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। ईओयू और सीबीआई की टीमें पूरी तरह से एक्शन में हैं। जांच को आगे बढ़ाते हुए, सीबीआई की टीम आज झारखंड के हजारीबाग पहुंची। वहां सीबीआई ने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल से पूछताछ की। पहले सीबीआई की टीम स्कूल पहुंची, लेकिन प्रिंसिपल अहसान उल हक वहां मौजूद नहीं थे, इसलिए टीम उनके घर गई। जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम ने प्रिंसिपल से लगभग डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई की 3 सदस्यीय टीम ने प्रिंसिपल से पेपर लीक के संबंध में सवाल किए।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार, किसी एक संदिग्ध से पूछताछ के बाद गिरफ्तारी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की जांच तीन संदिग्धों के इर्द-गिर्द घूम रही है। कुरियर कंपनी, एसबीआई बैंक, और पेपर कराने वाला ओएसिस स्कूल संदेह के घेरे में हैं। सीबीआई ने कुरियर कंपनी, बैंक स्टाफ और स्कूल के प्रिंसिपल, तीनों से पूछताछ की है।

हजारीबाग स्पॉट्स पर हुई जांच

हजारीबाग पहुंची सीबीआई टीम तीन प्रमुख स्थानों पर जांच कर रही है। इनमें पहला OASIS पब्लिक स्कूल है। दरअसल, पटना में जो जला हुआ प्रश्न पत्र मिला था, आपको बता दें कि उसके अंदर आए गए पेपर का बुकलेट नंबर 6136488 था जो इसी हजारीबाग के स्कूल को एलॉट किया गया था।

यह भी पढ़ें : 4 सेकंड में पकड़ती है स्पीड, ये है Maybach S680, जो इंडिया में Kangana Ranaut सहित कुछ के पास

सीबीआई की जांच टीम का दूसरा स्थान एसबीआई बैंक है, जहां नीट के पेपर्स रखे गए थे। इसके अलावा, तीसरा स्थान हजारीबाग की एक प्राइवेट कुरियर कंपनी है, जहां 3 मई को रांची से नीट के पेपर्स आए थे। यहीं से पेपर्स ई-रिक्शा के जरिए एसबीआई बैंक पहुंचे थे। जब EOU ने हजारीबाग में जांच की थी, तब वे भी इन तीनों स्थानों पर गए थे और प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए थे।

कंपनी के दफ्तर पर लगा ताला

सीबीआई सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीबीआई ने ब्लू डार्ट कुरियर कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की है. लेकिन कुरियर कंपनी के कर्मचारी सीबीआई के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं. सीबीआई कुरियर कंपनी के जवाब से संतुष्ट नहीं है.ब्लू डार्ट कुरियर कंपनी के ऑफिस पर सीबीआई ने छापेमारी की थी. लेकिन छापे के बाद ब्लू डार्ट कुरियर ऑफिस में ताला बंद है. आज कुरियर कंपनी का ऑफिस नहीं खुला. यहां संदेह के दायरे में आने वाले हर व्यक्ति सीबीआई के रडार पर है.

Exit mobile version