CBSE Result 2024 Out: सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 87.98% छात्र पास

cbse-result-2024-out-cbse-released-12th-result-99-91-students-passed

CBSE Result 2024 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट घोषित कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा SMS और DigiLocker के जरिए भी छात्र अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र उमंग पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट मोबाइल ऐप पर भी चेक किए जा सकते हैं।

बता दें कि इस साल कुल 17,00,041 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। 24,000 से ज्यादा छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक और 1.16 लाख से अधिक ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस साल 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा पास परसेंटेज रहा है। वहां का पास प्रतिशत 99.91% दर्ज किया गया है। वहीं 1.22 लाख से अधिक छात्रों की कंपार्टमेंट आई है।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट में इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 6.40 प्रतिशत ज्यादा है। सीबीएसई इस साल 12वीं की टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगी। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए 7126 केंद्र बनाए गए थे।

ऐसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट (CBSE Result 2024)

रिजल्ट चेक करने का Direct Link

यह भी पढ़ें :  CBSE Result 2024: इन चार तरीकों से 10th and 12th board exam results online check करें

Exit mobile version