Site icon News1India

Chatgpt हुआ डाउन, हज़ारों यूज़र्स को हुई समस्या

Chatgpt

Chatgpt : एआई चैटबॉट चैटजीपीटी गुरुवार को अचानक डाउन हो गया है। जिससे हजारों यूजर्स को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस तकनीकी गड़बड़ी ने यूज़र्स के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं।

चैटजीपीटी, जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय एआई-आधारित चैटबॉट्स में से एक है, का अचानक डाउन होना यूजर्स के लिए एक बड़ा झटका था। हजारों लोग न तो इस पर बातचीत कर पा रहे थे और न ही अपने पिछले कामों की हिस्ट्री देखने में सक्षम थे। Downdetector पर दर्ज की गई रिपोर्टों के अनुसार, ये समस्याएँ व्यापक पैमाने पर फैल गईं हैं। यूजर्स ने ओपनएआई की अन्य सेवाओं, जैसे कि GPT-4o और GPT-4o मिनी मॉडल्स में भी दिक्कत होने की सूचना दी है।

Exit mobile version