Site icon News1India

Kisan Andolan : हरियाणा पंजाब के सीमा पर किसान संगठनों पर प्रशासन के बीच झड़प, आज केंद्र से चंडीगढ़ में तीसरी मीटिंग

Kisan Andolan : हरियाणा पंजाब के सीमा पर किसान संगठनों पर प्रशासन के बीच झड़प, आज केंद्र से चंडीगढ़ में तीसरी मीटिंग

नई दिल्ली। अपनी मांगों के दिल्ली जाने की जिद पर अड़े किसान संगठन और केंद्र के बीच आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ में तीसरी मीटिंग होगी। किसान नेता जगजीत डल्लेवाल और सरवण पंधेर ने यह जानकारी दी। मिली जनक्री के अनुसार इस मीटिंग में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय समेत विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में किसान संगठन अपनी मांगें फिर से रखेंगे। उधर दिल्ली के सीमा पर प्रदर्शन कर रहें किसान नेता सरवण पंधेर ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस के साथ साथ अब पैरामिलिट्री फोर्स भी उन पर अटैक कर रही है।

आंदोलन का दूसरा दिन 

वहीं 13 फरवरी को किसानों ने दिल्ली पहुंचने के इरादे से पंजाब से हरियाणा के लिए कूच किया था। जिसके बाद दोपहर करीब 12 बजे किसान किसान संगठन पंजाब-हरियाणा के शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर पहुंचे। जहां प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद वो शाम तक वहीं डटे रहे। किसान संगठन ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगें पूर्ति नहीं होती है उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। आंदोलन के दूसरे दिन किसान मजदूर मोर्चा और BKU (सिद्धूपुर) की अगुआई में किसान पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे रहे, जहां दिनभर यहां किसान और पुलिस आमने-सामने रही। कुछ बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिला। जहां पुलिस ने किसानों पर आँसू गैस के गोले और रबर की गोलियां चलाई।

पंजाब में ट्रेन रोकने की घोषणा

केंद्र से बातचीत के बीच दौरान संयुक्त किसान मोर्चा SKM ने गुरुवार दोपहर 11 से 2 बजे तक 3 घंटे पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री रखने का ऐलान किया है। जबकि भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने पंजाब के 6 जिलों में दोपहर 12 से 4 बजे तक ट्रेनें रोकने की घोषणा की है। हरियाणा की भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) के प्रमुख गुरनाम चढ़ूनी ने अपने समर्थकों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। उधर सुरक्षा के मद्देनजज़र राज्य के 7 जिलों में इंटरनेट बैन बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया है। इंटरनेट की यह पाबंदी अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में लागू रहेगी।

Exit mobile version