Friday, January 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

CM Kejriwal Resign: सीएम पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल से मुलाकात के लिए मांगा समय

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात के लिए समय मांगा है। सीएम केजरीवाल मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देंगे, जिसकी घोषणा उन्होंने पहले ही कर दी थी।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
September 16, 2024
in Breaking, दिल्ली
CM Kejriwal Resign
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CM Kejriwal Resign: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात के लिए समय मांगा है। सीएम केजरीवाल मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा (CM Kejriwal Resign) देंगे, जिसकी घोषणा उन्होंने पहले ही कर दी थी।

उपराज्यपाल कार्यालय ने उन्हें 17 सितंबर, मंगलवार को शाम 4:30 बजे मिलने का समय दिया है। उसी दिन नए मुख्यमंत्री के नाम की भी घोषणा होने की संभावना है।

RELATED POSTS

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

November 29, 2025
दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

November 26, 2025

दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कई नाम चर्चा में हैं, जिनमें आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राघव चड्ढा प्रमुख हैं। हालांकि, अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

अरविंद केजरीवाल ने रविवार, 15 सितंबर को अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। आप के कार्यालय में दिए गए एक भाषण के दौरान उन्होंने कहा था कि वह दो दिन बाद पद से इस्तीफा देंगे और अब जनता की अदालत में जाएंगे।

ये भी पढ़ें : महिलाओं के लिए खुशखबरी…सुरक्षित होगा सफर, Delhi Metro स्टेशनों पर तैनात किए जाएंगे सादी वर्दी में सुरक्षाकर्मी

हर वोट मेरी ईमानदारी का प्रमाण होगा -केजरीवाल

रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था, “मैं दो दिन बाद इस्तीफा दूंगा और लोगों से पूछूंगा कि क्या मैं ईमानदार हूं। मैं जनता से अपील करता हूं कि अगर आपको लगता है कि केजरीवाल ईमानदार हैं, तो मुझे वोट दें, और अगर आप मुझे दोषी मानते हैं, तो मुझे वोट न दें। आपका हर वोट मेरी ईमानदारी का प्रमाण होगा।”

उन्होंने यह भी कहा था कि वह दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे, जब जनता उनकी ईमानदारी की पुष्टि करेगी। जेल से बाहर आने के बाद वह एक बार फिर जनता की अग्निपरीक्षा देना चाहते हैं।

कब होगा दिल्ली में विधानसभा चुनाव?

दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं, क्योंकि विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है, और चुनाव फरवरी की शुरुआत में होने की संभावना है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल, आतिशी समेत आम आदमी पार्टी के कई अन्य नेता चाहते हैं कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जाएं।

Tags: CM Kejriwal ResignDelhi
Share198Tweet124Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
November 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
November 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

by Mayank Yadav
November 21, 2025

Delhi blast Saharanpur terror link: दिल्ली धमाके की जांच अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए के अलावा...

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

by Mayank Yadav
November 18, 2025

Delhi blast Terror conspiracy: जांच एजेंसियों ने दिल्ली को दहलाने की सबसे खतरनाक आतंकी साज़िश से जुड़ी एक सनसनीखेज परत...

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi blasts: दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट की जांच में एक नया मोड़ आ गया है, जहां कानपुर के सीनियर...

Next Post
Hapur

Hapur: अवैध नर्सिंग होम में नवजात की मौत, News1 India की खबर का बड़ा असर, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

Kushinagar

पैरों में प्लास्टर, कान पकड़कर माफी... यूपी में 'ऑपरेशन व्हीलचेयर' से थर-झर कांप रहे अपराधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist