Site icon News1India

Madurai Train Fire: मदुरै ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, पीड़ितों को आर्थिक मदद के लिए मुआवजे का किया ऐलान

मदुरै ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, पीड़ितों को आर्थिक मदद के लिए मुआवजे का किया ऐलान

मदुरै ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, पीड़ितों को आर्थिक मदद के लिए मुआवजे का किया ऐलान

लखनऊ। तमिलनाडु के रेलवे स्टेशन में हुए भीषण हादसे में 9 यात्रियों की मौत और करीब 20 लोगों की मौत हुई. इस हादसे को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाश ने गहरा दुख प्रकट किया है. इसके अलावा पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है.

सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर

बता दें कि ट्रेन हादसे में कई घायल यूपी के भी हैं. मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएम योगी ने घायलों को समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं. इनहोंने रेलमंत्री से भी फोन पर बात की है. यूपी सीएम ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है और साथ ही एक टोल फ्री नंबर 1070 भी जारी किया है.

सुबह 5.15 बजे हुआ दर्दनाक हादसा

हादसे को लेकर रेलवे की तरफ से बताया गया है कि पुनालुरृ-मदुरै एक्सप्रेस में सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है. तुरंत मौके पर अग्निशमन सेवाओं ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. रेलवे ने ये भी बताया है कि अन्य कोचों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. साउथ रेलवे ने जानकारी देते हुए कहा कि यात्री गैस सिलेंडर को छुपाकर ट्रेन में ले जा रहे थे.

गैस सिलेंडर बनी हादसे की बड़ी वजह

पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ से रामेश्वर की तरफ जा रही थी. गैस सिलेंडर की वजह से कोच में लगी आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन को इस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत और 20 लोग घायल हो गए हैं.

Exit mobile version