Site icon News1India

सीएम योगी ने चुटकीले अंदाज में सदन के अंदर कहा, “खटाखट-खटाखट 2027 में सपा और कांग्रेस सफाचट”

CM Yogi

CM Yogi in Assembly: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के चुनावी नारे ‘खटाखट, खटाखट, खटाखट’ पर निशाना साधते हुए एक कहानी सुनाई जिसमें चार ठगों ने भोले-भाले किसानों को ठगा था। योगी ने इस नारे को उसी ठगी की तरह बताया।

विधानसभा में क्या बोले सीएम योगी?

विधानसभा में सीएम योगी ने कहा, ‘कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि वे बार-बार ‘खटाखट खटाखट’ जैसी योजनाओं से जनता को धोखा दे सकते हैं। यह सरकार मजबूती के साथ चलेगी और प्रदेश के ट्रांसफॉर्मेशन अभियान को आगे बढ़ाएगी।

गोमती नगर की घटना में भी हमने जवाबदेही तय की है। महिला सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और यदि कोई खिलवाड़ करेगा तो उसे परिणाम भुगतना होगा। 2027 में इन्हें पूरी तरह से हटा दिया जाएगा।’

कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही – सीएम योगी

सीएम ने आगे कहा, ‘ये कहते हैं कि मोदी आएंगे तो संविधान खत्म कर देंगे। लेकिन मोदी जी तो पिछले 10 सालों से हैं और उन्होंने अंबेडकर का सम्मान किया है। कांग्रेस मोदी जी के बारे में गलत बातें फैला रही है और जनता को गुमराह कर रही है। आपके समय में 27 फीसदी भी ओबीसी छात्रों को नौकरी नहीं मिली और नियुक्तियों में पिक एंड चूज होता था।’

यह भी पढ़े: अनुचित आचरण के लिए भाजपा के 18 विधायक हुए निलंबित, निकाले गए सदन से बाहर

योगी ने कहा कि वे यहां नौकरी करने नहीं आए हैं, बल्कि प्रदेश की सेवा करने आए हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे प्रतिष्ठा चाहिए होती तो मठ में मिल जाती। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती, उसका समय पूरा हो गया है। हम जो भी योजनाएं बनाते हैं, वे व्यावहारिक होती हैं। यह सरकार मजबूती से चलेगी।’ उन्होंने एक सरकारी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि ‘फैमिली आईडी’ के माध्यम से ‘एक परिवार, एक पहचान’ योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Exit mobile version