Site icon News1India

अयोध्या में सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बताया बांग्लादेशी हिंदुओं के मामले पर क्यों शांत है विपक्षी दल

Ayodhya

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को तीन दिनों में दूसरी बार अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। योगी ने कहा कि चूंकि बांग्लादेश के हिंदू इन दलों के वोटर नहीं हैं, इसलिए उनके होठ बंद हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुओं की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। इस दौरान सीएम योगी ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र (Ayodhya) में श्रीराम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी की।

यह भी पढ़े: बाबा बनकर घूम रहे थे लोग..लोगों ने लात-घुसें और चप्पल से की पीटाई, Video Viral

बांग्लादेश हिंदु मामले पर क्या बोले योगी?

श्रीराम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज और स्वामी माधवाचार्य जी महाराज की मूर्तियों का अनावरण किया। इसके बाद करम डांडा फार्मेसी कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर जमकर बात की।

उन्होंने कहा, “बांग्लादेश में बचे हुए हिंदुओं में 90 फीसदी दलित समुदाय से हैं। जो लोग चुप्पी साधे हुए हैं, वे जानते हैं कि वहां उनका वोट बैंक नहीं है। लेकिन वे हिंदू हैं, और उनकी पीड़ा के साथ खड़ा होना हमारा दायित्व है। हमें उनकी रक्षा और संरक्षण के लिए भी काम करना चाहिए।”

यह भी पढ़े: Kannauj में दरोगा साहब ने रिश्वत में मांगे 5 किलो आलू…3 KG पर डील हुई फिक्स, Audio Viral

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज अयोध्या पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि शायद किसी ने नहीं सोचा था कि अयोध्या इतनी भव्य और सुंदर हो जाएगी। योगी ने कहा, “पहले राम मंदिर के निर्माण की केवल बातें होती थीं, लेकिन आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है। देश और दुनिया से लोग यहां आकर रामलला के दर्शन कर रहे हैं।”

Exit mobile version