Friday, November 27, 2026 11:57 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Breaking » Coca-Cola IPO: कोका-कोला ने भी भारत में आईपीओ लाने की तैयारी, लेकिन इस काम को किया बंद

Coca-Cola IPO: कोका-कोला ने भी भारत में आईपीओ लाने की तैयारी, लेकिन इस काम को किया बंद

Coca-Cola Bottling Operations: दक्षिण कोरियाई वाहन कंपनी हुंडई ने पहले ही नियामक सेबी को अपनी भारतीय शाखा का आईपीओ लाने का प्रस्ताव भेजा है।

by Mayank Yadav
30/06/2024
Coca-Cola IPO

Coca-Cola IPO: बहुत सी विदेशी कंपनियां भारतीय बाजार की बढ़ती लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए अपनी स्थानीय शाखा का आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं। दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंडई ने पहले सेबी को ड्राफ्ट फाइल किया है जो अपनी भारतीय शाखा का आईपीओ लाना चाहती है। कोका-कोला अब इस सूची में शामिल हो सकता है।

आज से बिग का कॉरपोरेट कार्यालय बंद

रविवार को कोका-कोला ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा की। कंपनी ने घोषणा की कि वह बोटलिंग इन्वेस्टमेंट्स ग्रुप (बिग) को समाप्त करने वाली है। ईटी ने बताया कि कोका-कोला के इंटरनेशनल डेवलपमेंट प्रेसिडेंट हेनरिक ब्राउन ने एक अंतर्राष्ट्रीय नोट में कहा कि 30 जून, यानी आज से बिग का कॉरपोरेट ऑफिस बंद हो जाएगा। कारण यह है कि कोका-कोला केवल बिग के तहत दुनिया भर में बोटलिंग बिजनेस संचालित करता है, इसलिए इस घोषणा का बड़ा असर विश्वव्यापी कारोबार पर पड़ेगा।

Coca-Cola IPO

RELATED NEWS

No Content Available

मुख्य बातें:

  • कोका-कोला ने अपनी वैश्विक बॉटलिंग इकाई, बोटलिंग इन्वेस्टमेंट्स ग्रुप (बिग) को बंद करने की घोषणा की है।
  • इसका भारत में उसके कारोबार पर सीधा प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (HCCB) जिसे पहले बिग द्वारा नियंत्रित किया जाता था, अब सीधे कोका-कोला के बोर्ड के अधीन होगा।
  • अटकलें हैं कि कोका-कोला आईपीओ लाने से पहले HCCB में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेच सकता है।
  • कंपनी ने जनवरी 2024 में भारत के उत्तरी, पूर्वी और पूर्वोत्तर बाजारों में अपने बॉटलिंग संचालन को बेच दिया था।

भारतीय उद्यमों पर पड़ेगा प्रभाव

कोका-कोला के इस कदम का भारत में उसके कारोबार पर खास असर पड़ने वाला है। भारत में कोका-कोला की पूर्ण स्वामित्व वाली बॉटलिंग कंपनी हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज को बिग के जरिए नियंत्रित किया जा रहा था। कंपनी ने आंतरिक नोट में भारतीय कारोबार का भी खास तौर पर जिक्र किया है। ब्राउन ने नोट में कहा है- अब भारत, नेपाल और श्रीलंका के कारोबार पर कोका-कोला के आंतरिक बोर्ड की सीधी नजर रहेगी।

Coca-Cola IPO

आईपीओ लाने से पहले कंपनी की यह है तैयारी

इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कोका-कोला अपनी भारतीय बॉटलिंग कंपनी हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज की आंशिक हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। इसके लिए कोका-कोला ने कथित तौर पर भारत के 4 बड़े कॉरपोरेट घरानों से संपर्क किया है। माना जा रहा है कि कोका-कोला भारत में अपना आईपीओ लाने से पहले अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचकर हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज की कीमत का अंदाजा लगाना चाहती है।

IND vs SA Final: दुनिया को हार को जीत में बदलने का पाठ सिखाकर… दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत बना चैम्पियन

भारत में कोका-कोला का बॉटलिंग व्यवसाय

कोका-कोला वर्तमान में HCCB के अंतर्गत भारत में 16 संयंत्र संचालित करता है। भारत में कोका-कोला के बॉटलिंग संयंत्र मुख्य रूप से पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में हैं। जनवरी में, कंपनी ने उत्तरी, पूर्वी और पूर्वोत्तर बाजारों में बॉटलिंग परिचालन बेचा। उन्हें कंपनी के तीन पुराने फ़्रैंचाइज़ी बॉटलर मून बेवरेजेज, SLMG बेवरेजेज और कंधारी ग्लोबल बेवरेजेज ने खरीदा था। कोका-कोला को इस बिक्री से 293 मिलियन डॉलर मिले।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: पेरिस ओलंपिक, केरल का छाता, आंध्र की कॉफी, मोदी 3.0 'मन की बात' में किन मुद्दों पर चर्चा की? यहाँ जानें

DMRC

DMRC: यूं हीं दिल्लीवालों की 'लाइफ लाइन' नहीं बन गयी, दिल्ली मेट्रो ने इस दिन तो रच दिया इतिहास

T20 World Cup

T20 World Cup: 17 साल के बाद भारतीय टीम को मिली जीत, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

POPULAR POST

Shahi Marriage: शादी की रस्मों के बीच वायरल हुई शिवांगी सिंह की तस्वीर, हाथ में दिखा कौन सा बेहद महंगा  स्मार्टफोन

Shahi Marriage: शादी की रस्मों के बीच वायरल हुई शिवांगी सिंह की तस्वीर, हाथ में दिखा कौन सा बेहद महंगा स्मार्टफोन

November 25, 2026
UP Constable Death Case: बहन की शादी छोड़ थाने लौटे सिपाही की कमरे में मिली लाश! प्रेमवीर सिंह की मौत से घर में पसरा मातम

UP Constable Death Case: बहन की शादी छोड़ थाने लौटे सिपाही की कमरे में मिली लाश! प्रेमवीर सिंह की मौत से घर में पसरा मातम

November 25, 2026
UP Weather

UP Weather: यूपी में दिन में गर्मी और रात में ठंड का एहसास, 27 नवंबर से कोहरे की दस्तक

November 25, 2026
Old Age Wedding: बिलासपुर वृद्धाश्रम में गूंजी शहनाई, 75 साल के दूल्हा 63 की दुल्हन संग लिये 7 फेरे, क्या है पूरा प्लान?

Old Age Wedding: बिलासपुर वृद्धाश्रम में गूंजी शहनाई, 75 साल के दूल्हा 63 की दुल्हन संग लिये 7 फेरे, क्या है पूरा प्लान?

November 25, 2026
Minor Student Case : शिक्षिका गिरफ्तार,  लखनऊ के होटल से 15 वर्षीय छात्र बरामद, जानिए पुलिस ने दोनों को कैसे खोजा?

Minor Student Case : शिक्षिका गिरफ्तार, लखनऊ के होटल से 15 वर्षीय छात्र बरामद, जानिए पुलिस ने दोनों को कैसे खोजा?

November 27, 2026
Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

Comedian Controversy: बिहारी महिलाओं के सिंदूर पर भद्दा मजाक,क्यों घिरे यश माहेश्वरी, क्या माफी से शांत होगा बवाल?

November 25, 2026

LATEST

LPG Cylinder New Rules: अब इन LPG ग्राहकों का कनेक्शन होगा बंद! सरकार ने दिया 3 महीने का समय, तुरंत निपटा लें जरूरी काम

LPG Cylinder New Rules: अब इन LPG ग्राहकों का कनेक्शन होगा बंद! सरकार ने दिया 3 महीने का समय, तुरंत निपटा लें जरूरी काम

November 27, 2026
Corona Vaccine: क्या कोरोना वैक्सीन लगाने वालों की सेहत को पहुँचा है नुकसान? जानिए किस ने किया है ये खुलासा

Corona Vaccine: क्या कोरोना वैक्सीन लगाने वालों की सेहत को पहुँचा है नुकसान? जानिए किस ने किया है ये खुलासा

November 27, 2026
इजराइल में सत्ता बदलने की तैयारी? नेतन्याहू ने विपक्षी नेता को दिया बारी-बारी से PM बनने का प्रस्ताव

इजराइल में सत्ता बदलने की तैयारी? नेतन्याहू ने विपक्षी नेता को दिया बारी-बारी से PM बनने का प्रस्ताव

November 27, 2026
IPL 2027: तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या के जाने के बाद बड़ा फैसला

IPL 2027: तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या के जाने के बाद बड़ा फैसला

November 27, 2026
UP News: कड़ाके की ठंड में मजदूरों को राहत देगी योगी सरकार,18 शहरों में बनेंगे मुफ्त लेबर अड्डे , मिलेगा कंबल और गर्म खाना

UP News: कड़ाके की ठंड में मजदूरों को राहत देगी योगी सरकार,18 शहरों में बनेंगे मुफ्त लेबर अड्डे , मिलेगा कंबल और गर्म खाना

November 27, 2026
Horoscope Today 28 November 2026

Horoscope Today: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, नौकरी और व्यापार में होगा लाभ

November 27, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India