Congress: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रमुख प्रवक्ता और पूर्व सांसद ने पार्टी को कहा अलविदा

Congress

Congress: कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी से गौरव वल्लभ ने अपना इस्तीफा दे दिया है। साथ ही, गौरव ने इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष को एक विस्तृत पत्र लिखा है। उनका कहना था कि आज की कांग्रेस से पहले की कांग्रेस में बहुत फर्क था।

Lok Sabha 2024: बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, 12 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित

गौरव वल्लभ ने दिया इस्तीफा?

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस (Congress) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी से तेजतर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने इस्तीफा दे दिया है। साथ ही, गौरव ने इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक विस्तृत पत्र लिखा है। उनका कहना था कि आज की कांग्रेस से पहले की कांग्रेस में बहुत फर्क था।

कांग्रेस की राह भटक गई: गौरव वल्लभ उनका दावा था कि मैं पिछले कुछ सालों से पार्टी में उचित स्थान नहीं पा रहा हूँ। पार्टी नवीन विचारों वाले युवा लोगों को नहीं मानती है। पार्टी ग्राउंड लेवल पर कोई संपर्क नहीं बना पा रही।

इसलिए पार्टी की सत्ता से दूरी

इसी के साथ गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पार्टी (Congress) से दूर रहने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि आम कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत विपक्ष की भूमिका को सही से नहीं निभा पा रहे हैं, जिससे वे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं और छोटे कार्यकर्ताओं में अंतर बढ़ गया है, जिससे पार्टी कमजोर होती जा रही है और सत्ता से दूर रहती है।

कांग्रेस ने संजय निरुपम का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया

 

“इतनी तत्परता देखकर अच्छा लगा”, संजय निरुपम ने कहा, कांग्रेस से निष्कासन का नोटिस मिलने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस ने संजय निरुपम को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया क्योंकि उन्होंने पार्टी विरोधी बयान दिए हैं।

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए शिवसेना (यूबीटी) के साथ सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान अपनी पार्टी के नेतृत्व पर निशाना साधने के कारण पूर्व सांसद संजय निरुपम को छह वर्ष के लिए कांग्रेस से बाहर कर दिया गया।

Exit mobile version