लोकसभा के लिए कांग्रेस द्वारा Nari Nyay Guarantee Scheme का वादा, हर साल गरीब महिलाओं को एक लाख सालाना मदद

लोकसभा के लिए कांग्रेस द्वारा नारी न्याय गारंटी योजना का वादा, हर साल गरीब महिलाओं को एक लाख सालाना मदद

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर जनता को रिझाने के लिए वादों का दौर अब शुरू हो गया है। बीजेपी के नारी शक्ति वंदन अभियान को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने बुधवार को Nari Nyay Guarantee Scheme का वादा किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। कांग्रेस के इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद की जाएगी और सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा।

Nari Nyay Guarantee Scheme के तहत इन 5 योजनाओं का ऐलान

हमारा कहा पत्थर की लकीर होता है : खड़गे

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इसके पहले हमने भागीदारी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय घोषित किए हैं और अब हम नारी न्याय की बात कर रहें हैं। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते बल्कि हमारा कहा पत्थर की लकीर होता है। हमारा 1926 से अब तक का रिकॉर्ड है हम मैनिफेस्टो में जिन घोषणा की बात करतें है उन घोषणाओं को पूरा भी करते हैं।

Exit mobile version