Site icon News1India

ज़िंदा है दाऊद का सबसे बड़ा दुश्मन, सामने आई नई तस्वीर

dawood ibrahim

नई दिल्ली : दाऊद इब्राहिम का सबसे बड़ा दुश्मन छोटा राजन की हाल ही में एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है। जी हां, दाऊद के सबसे बड़े जानी दुश्मन की ये तस्वीर साल 2020 की है जब देश की मीडिया में ये खबर चली थी की छोटा राजन की कोरोना की

चपेट में आने की वजह से मौत हो गई है लेकिन अब सामने आया है कि वो मरा नहीं है बल्कि वो ज़िंदा है और तिहाड़ जेल की जेल नंबर में कैद है। और जेल नंबर 2 में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी कैद हैं। आपको बता दें कि, छोटा राजन नाम के इस नामी बदमाश को खूफिया एजेंसी ने विदेश से साल 2015 में ही गिरफ्तार किया था।

दाऊद ने छोटा राजन को बनाया निशाना

जानकारी के मुताबिक, छोटा राजन अंडरवर्ल्ड के मोस्ट वॉंटेड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता था। उसने कई अपराध किए और बड़ी से बड़ी साज़िशों में इसका नाम शुमार रहा। लेकिन इसके बावजूद भी वो पुलिस की आँखों में धूल झोंकके काफी समय तक पुलिस के चंगुल से बचा रहा। बताया जाता है कि, दाऊद और छोटा राजन दोनों मिलके ही बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।

ये भी पढ़ें : चुनाव से पहले NDA को लगा झटका खगड़िया के LJP सांसद महमूब अली कैसर RJD में हुए शामिल

लेकिन साल 1993 में हुए बम धमाकों के बाद छोटा राजन दाऊद से अलग हो गया था। इन दोनों के बीच की दुश्मनी ने हर तरफ ज़हर उगल दिया। और दोनों के बीच इसी दुश्मनी के चलते मुंबई, दुबई समेत नेपाल जैसी जगहों पर कई लोगों की हत्याएं हुई। यही वजह है कि आज भी दाऊद की छोटा राजन को लेकर मन में दुश्मनी कूट-कूटकर भरी हुई है और दाऊद का खास छोटा शकील आज भी छोटा राजन पर हमले की फिराक में रहता है।

तिहाड़ में छोटा राजन के साथ गैंगस्टर्स भी हैं कैद

सामने आई जानकारी के साथ ही आपको बता दें कि तिहाड़ जेल में अंडरवर्ल्ड के कई और शूटर्स कैद हैं इनमें कई पाकिस्तानी नागरिक और गैंगस्टर भी शामिल हैं…तिहाड़ की जेल नंबर 2 में छोटा राजन को रखा गया है। और उसकी जेल के बगल में कई जाने माने आतंकी और डॉन भी कैद हैं। इसी के साथ जियाउर रहमान के साथ नीरज बवाना नीरज नाम का गैंगस्टर भी यहीं कैद है।

Exit mobile version