DCW: उपराज्यपाल ने सैकड़ों कर्मचारियों को निकाला, मालीवाल पर नियुक्ति में उल्लंघन का आरोप

DCW: उपराज्यपाल के आदेश में DCW Act का उल्लेख किया गया है। जिसमें कहा गया है कि आयोग में केवल चालिस पद स्वीकृत हैं। DCW को ठेके पर कर्मचारी रखने का अधिकार नहीं है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली महिला आयोग के कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को निकाल दिया है। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पर आरोप है कि उन्होंने कानूनों के खिलाफ जाकर बिना अनुमति के उनकी नियुक्ति की थी।

उपराज्यपाल के आदेश में DCW Act का उल्लेख किया गया है। जिसमें कहा गया है कि आयोग में केवल चालिस पद स्वीकृत हैं। DCW को ठेके पर कर्मचारी रखने का अधिकार नहीं है।

dcw  

दिल्ली महिला आयोग डिपार्टमेंट के एडिशनल डायरेक्टर ने जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि नई नियुक्तियों से पहले आवश्यक पदों का कोई मूल्यांकन नहीं हुआ था और कोई अतिरिक्त आर्थिक व्यय की अनुमति नहीं दी गई थी।

UP Lok Sabha Election News: BJP ने कैसरगंज से बृजभूषण के बेटे करण सिंह को दिया टिकट! जानें कौन हैं ये

याद रखें कि आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाती मालीवाल। इसी वर्ष 5 जनवरी को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।

Exit mobile version