Site icon News1India

दीपिका और रणवीर के घर में नन्हीं परी ने दस्तक दी, ऐक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म।

Deepika Padukone Delivers Baby Girl

Deepika Padukone Delivers Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर में खुशियों की लहर आई है क्योंकि दीपिका-रणवीर पेरेंट्स बन चुके है जी हां, दीपिका और रणवीर के घर में एक नन्हीं परी ने दस्तक दे दी है। इस खुशी के मौके पर उनके फैंस उन्हे ढेर बधाईयां दे रहे हैं।

7 सितंबर को दीपिका मुंबई के एच.एन.रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। फैंस को इस खुशखबरी का इंतेजार कर रहे थे। एडमिट होने के एक दिन बाद ऐक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म (Deepika Padukone Delivers Baby Girl) दिया हैं।इससे पहले खबर आई थी कि दीपिका 28 सितंबर को बच्चे को जन्म देंगी, लेकिन उनकी डिलीवरी डेट से 20 दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, एक खबर ये भी सामने आई थी कि दीपिका की डिलीवरी सी-सेक्शन से हो सकती है, लेकिन इस को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आया है।

 यह भी पढ़े : मुंबई के रिलायंस अस्पताल पहुंचे Deepika और रणवीर, इसी महीने दिपिका… 

बता दें कि बच्चे को जन्म देने से दो दिन पहले कपल दर्शन के सिद्धिविनायक मंदिर गए थे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने परिवार संग बप्पा का आशिर्वाद लिया था।

Exit mobile version