Delhi : जेल से चल रही दिल्ली की सरकार, जानिए मुख्यमंत्री ने क्या नया आदेश जारी किया है?

Delhi: Delhi government is running from jail, know what new order has been issued by the Chief Minister?

नई दिल्ली। पिछले दिनों दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी द्वारा गिरफ़्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी के रिमांड पर हैं। दिल्ली कइ राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 6 दिनों की रिमांड पर पूछताछ के लिए भेजा हैं।

जेल से ही सरकार चला रहें मुख्यमंत्री

उनकी गिरफ़्तारी के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफ़ा देंगे। हालांकि दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी समेत अन्य नेताओं ने इसे इन कयासों को गलत बताते हुए कहा की अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री है और रहेंगे। आप नेताओं ने कहा की केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे।

ये भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ में विपक्ष का “विरोध रैली” 31 मार्च को होगा आयोजन

मुख्यमंत्री ने जल मंत्रालय को दिया आदेश

ईडी के रिमांड पर जेल कैद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से रविवार (24 मार्च) को जल मंत्रालय के नाम पहला आदेश जारी किया। आदेश मे उन्होंने जल मंत्री आतिशी को निर्देश दिया कि होली के अवसर पर दिल्ली में कहीं भी पानी की किल्लत नही होनी चाहिए। अगर कहीं पर पानी की किल्लत हो रही है तो जहां वहां टैंकरों का इंतजाम करें।

Delhi : जेल से चल रही दिल्ली की सरकार, जानिए मुख्यमंत्री ने क्या नया आदेश जारी किया है?

जल मंत्री ने दी जानकारी

दिल्ली जल मंत्रालय में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की केजरीवाल जेल में भी दिल्ली के लोगों के बारे में ही सोच रहे हैं, उन्होंने शनिवार शाम बतौर जल मंत्री मुझे कुछ निर्देश भेजे हैं। इसमें दिल्ली के लोगों को गर्मियों और होली के दौरान पानी संबंधी कोई परेशानी न हो इसकी जबावदेही तय करने का आदेश दिया है।

Exit mobile version