Site icon News1India

Delhi Fire: नरेला स्थित एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 25 गाड़ियां

Delhi Fire

Delhi Fire: दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली दमकल सेवा को सुबह 6.34 बजे नरेला स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। इस पर 25 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग बुझाने की प्रक्रिया अभी भी जारी है।

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक प्लास्टिक पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्री में आज सुबह करीब 6:35 बजे आग लग गई। आग ने आसपास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार:

तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही एक के बाद एक दमकल की बीस गाड़ियां पहुंचीं और आग को बुझाने में जुटीं। आग लगने के कारण अभी भी अज्ञात हैं। मामले को पुलिस जांच कर रही है।

हादसे के वक्त फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त सी ब्लॉक स्थित इस फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। गनीमत रही कि सभी मजदूर समय रहते बाहर आ गए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। देखते ही देखते आग ने पास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग को दूसरी फैक्ट्रियों में फैलने से रोक लिया। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। 50 से ज्यादा दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अनुमान, 10 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, IMD का अपडेट जारी

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दमकलकर्मियों ने बताया कि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पॉलीथिन बनाने का सामान रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली। अब स्थिति काफी हद तक काबू में है। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया जाएगा।

Exit mobile version